Skip to main content

DlightNews

अग्रकेसरी महाकुटुंब अंतरराष्ट्रीय ट्रस्ट ने किया बागपत के विपुल जैन को सम्मानित

- बागपत के विपुल जैन को श्री अग्रसेन धाम कुंडली प्रबन्ध समिति ने माला, पटका व पगड़ी पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर किया अग्रकेसरी सम्मान से सम्मानित

- सूर्यवंशी राजा महाराजा अग्रसेन जी की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार व समाज में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु बागपत के विपुल जैन को किया गया अग्रकेसरी सम्मान से सम्मानित

सोनीपत, हरियाणा। अग्रवंशीयों के प्रमुख धामों में शुमार श्री अग्रसेन धाम कुंडली द्वारा इंटरनेशनल अवार्डी, महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत को एक भव्य कार्यक्रम में अग्रकेसरी सम्मान से सम्मानित किया गया। विपुल जैन को श्री अग्रसेन धाम कुंडली प्रबन्ध समिति ने माला, पटका व पगड़ी पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर अग्रकेसरी सम्मान से सम्मानित किया। विपुल जैन को यह सम्मान वैश्य समाज के जनक, वेदों, शास्त्रों व अस्त्र-शस्त्रों के महान ज्ञाता, महाबलशाली, अहिंसा के पुजारी, शांति के दूत सूर्यवंशी महान सम्राट महाराजा अग्रसेन जी की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार व समाज में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रदान किया गया। विपुल जैन ने अग्रकेसरी सम्मान से सम्मानित करने के लिए अग्र केसरी महाकुटुंब अन्तर्राष्ट्रीय ट्रस्ट के राष्ट्रीय चेयरमैन जगदीश राय गोयल, राष्ट्रीय संस्थापक व अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन टीका राम मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक मंगला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश गोयल व वीरेन्द्र बंसल सहित समस्त प्रबन्धन समिति का आभार व्यक्त किया। विपुल जैन ने कहा कि मेरी इस उपलब्धि में वे सभी महान लोग बराबर के साझेदार है, जिनके सहयोग, आर्शीवाद और प्रार्थनाओं से वर्ष 2023-2024 में मुझे नवजीवन प्राप्त हुआ है। विपुल जैन ने कहा कि सूर्यवंशी महान सम्राट महाराजा अग्रसेन भगवान श्री राम के वंशज थे और अपने युग के सबसे शक्तिशाली सम्राट थे। उनका महान व्यक्तित्व और उनके द्वारा दी गयी शिक्षाए समाज, देश व विश्व के लिए अमूल्य है। इस अवसर पर दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, सोनीपत के नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन, महामंडलेश्वर नर्मदा शंकर पुरी जी, आचार्य विवेक मुनि, पूर्व विधायक महेंद्र गोयल, दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष नन्द किशोर अग्रवाल, दिल्ली के पूर्व उप महापौर ताराचंद बंसल, संरक्षक वीरेंद्र बंसल, उपाध्यक्ष अतुल सिंघल सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...