Skip to main content

DlightNews

*विद्यालय में अच्छे प्राप्त छात्र-छात्राओ को वरिष्ठ डॉक्टर डॉ मोहम्मद रफीक बाँदा द्वारा सम्मानित किया गया।* 
आज दिनांक 10 मई 2025 को हिरा इस्लामिया इण्टर कालेज नरैनी रोड, बाँदा में इण्टर मीडिएट एवं हाई स्कूल परीक्षा वर्ष 2025 मे विद्यालय के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओ को ज़िले के वरिष्ठ डॉक्टर डॉ मोहम्मद रफीक M.D. (गोल्ड मेडलिस्ट) बाँदा द्वारा सम्मानित किया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबन्धक, प्रधानाचार्या एवं समस्त स्टॉफ ने मुख्य अतिथि श्री डॉ मोहम्मद रफीक का बड़ी ही गर्मजोशी के साथ गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मरियम खान ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।

अपने सम्बोधन मे श्री डॉ मोहम्मद रफीक ने छात्र-छात्राओ का मनोबल बढ़ाते हुए कहा की प्रत्येक छात्र-छात्रा को एकाग्रता, लगन और तन्मयता के साथ प्रत्येक परीक्षा मे भरपूर प्रयास करना चाहिए। इसके बाद इण्टर मीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त तस्मिया इलियास (82%), अफ्सा खान (79%), साक्षी कश्यप (78.6%), एवं कला वर्ग में सानिया खान (77.2%) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, तथा हाई स्कूल परीक्षा वर्ष 2025 मे इल्हाम कुतुब (90.8%), इल्मा नौशीन (86.5%), सय्यदा रमीज़ा फात्मा (85.2%), मो वासिफ (85.2%) को सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ के अभिभावको ने छात्र-छात्राओ का अपने सम्बोधन द्वारा मनोबल बढ़ाया।

अंत मे विद्यालय के शिक्षक एंकर राहुल रावत ने आए हुऐ अभिभावको का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ का भरपूर योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।