Skip to main content

DlightNews

*मान्धाता बाजार काली माता मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन*


 विश्वनाथ गंज -मान्धाता बाजार स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। यह आयोजन जेष्ठ तृतीय मंगलवार के दिन सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भंडारे का आयोजन मनोज शर्मा के सौजन्य से किया गया, जिसमें लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारा लगभग दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां काली के दरबार में हाजिरी लगाई। इस पुण्य कार्य में मनोज शर्मा ठेकेदार, सुशील शर्मा, मनोज शर्मा सुजाहा, पंकज पंडित (भाजपा नेता), सोनू काका, रोहित, छोटेलाल, पत्रकार नितिन मिश्रा मंडल महामंत्री भाजपा, हिंदू शिव अग्रहरि युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भाजपा ,प्रवीण विश्वकर्मा, बबलू, संजय सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समस्त जनों ने मिलकर भंडारे को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की उत्तम व्यवस्था की गई थी। आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन करते रहने का संकल्प लिया।
यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक एकता और सामाजिक सहयोग का प्रतीक बन गया है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।