Skip to main content

DlightNews

शालिनी सिंह पटेल ने भीषण गर्मी और बिजली संकट पर खोला मोर्चा, जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन

बांदा, 19 मई।
जनता दल यूनाइटेड (उत्तर प्रदेश) की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने भीषण गर्मी और विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था को लेकर बांदा जिला प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने जिलाधिकारी को एक विस्तृत ज्ञापन भेजकर जनपदवासियों को तत्काल राहत पहुंचाने की मांग की है।

शालिनी सिंह पटेल ने कहा है कि बांदा जनपद इस समय विकट गर्मी की चपेट में है—तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। ऐसे में जब नागरिकों को राहत की सबसे ज्यादा जरूरत है, तब विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित हो रही है। रात्रिकालीन समय में बिजली कटौती ने छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को बेहद मुश्किल हालात में डाल दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की कार्यशैली में न पारदर्शिता है, न ही जवाबदेही। लोग सोशल मीडिया पर अपनी व्यथा खुलकर साझा कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं।

ज्ञापन में की गई प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

1. प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर नि:शुल्क पेयजल वितरण केंद्र स्थापित किए जाएं।


2. नगर पालिका परिषद जल टैंकरों द्वारा बाजारों और सड़कों की सिंचाई कराए, ताकि तापमान का प्रभाव कम हो सके।


3. विद्युत विभाग को निर्देशित किया जाए कि रात्रिकालीन विद्युत आपूर्ति की सघन निगरानी करे और किसी भी बाधा की स्थिति में जनता को तत्काल सूचना दे।


4. ट्रांसफार्मरों, लाइन व उपकरणों की तत्काल जांच और मरम्मत सुनिश्चित कराई जाए।



शालिनी सिंह पटेल ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन को लू और गर्मी से बचाव हेतु जनसामान्य को जागरूक करने के लिए विशेष निर्देश जारी करने चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस संकट की घड़ी में निष्क्रिय रहा, तो जनता का आक्रोश सड़कों पर उतरने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने अपेक्षा जताई है कि जिलाधिकारी तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक राहत कार्य सुनिश्चित करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।