Skip to main content

DlightNews

*बैंक कर्मचारियों की मनमानी पर वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन, उपेक्षा व दुर्व्यवहार के विरुद्ध उठाई जनहित की आवाज*

इंदौर। खंडवा रोड तेजाजी नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की कस्तूरबा ग्राम शाखा में उपभोक्ताओं के साथ हो रही उपेक्षा, अभद्रता और लापरवाही के विरोध में वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन इंडिया द्वारा शाखा प्रबंधक को एक तीव्र और स्पष्ट ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शाखा में पदस्थ कर्मचारियों और गार्ड के व्यवहार को अस्वीकार्य बताते हुए उनके तत्काल स्थानांतरण की मांग की गई। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल के नेतृत्व में प्रस्तुत इस ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शाखा में पहुंचने वाले ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता, विशेष रूप से महिलाएं और बुजुर्ग, बार-बार अपमानजनक व्यवहार का सामना कर रहे हैं; कर्मचारी बिना कारण पासबुक में एंट्री करने से मना कर देते हैं और मशीन से स्वयं एंट्री करने को कहकर टाल देते हैं, जबकि वे स्वयं खाली बैठे रहते हैं। नई पासबुक की मांग करने पर उन्हें सप्ताह दर सप्ताह टाल दिया जाता है, और जब कोई उपभोक्ता असुविधा के कारण सवाल करता है, तो कर्मचारी पहचान छिपाने की नीयत से अपना आईडी कार्ड उल्टा पहनकर संवाद से बचने की कोशिश करते हैं। शाखा में तैनात सुरक्षा गार्ड का व्यवहार भी जनता को अपमानित करने और दबाव में लेने वाला बताया गया है, जो जनसेवा के मूलभूत सिद्धांतों के सर्वथा विरुद्ध है। श्री अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि यह स्थिति उपभोक्ताओं के सम्मान और अधिकारों पर सीधा आघात है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो संगठन क्षेत्रीय नागरिकों के साथ मिलकर बैंक शाखा के बाहर शांतिपूर्ण जनआंदोलन करेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी बैंक प्रबंधन की होगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी एक उपभोक्ता के लिए नहीं, बल्कि जनसम्मान और सेवा की मर्यादा के लिए है, जिसे कोई भी संस्था अपने पद का दुरुपयोग कर नकार नहीं सकती। जनहित सर्वोपरि है और फेडरेशन इस विषय पर हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...