Skip to main content

DlightNews बांदा मुनेंद्र पांडे

बुंदेलखंड के किसानों की चीख सुनिए! जेडीयू ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन, अन्ना प्रथा से लेकर आत्महत्या तक 6 बड़े मुद्दे उठाए

 17 मई समस्तीपुर/लखनऊ/बांदा।
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में खेती संकट के गंभीर होते हालात पर जनता दल (यूनाइटेड) ने केंद्र सरकार को घेरा है। जेडीयू उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने शुक्रवार को समस्तीपुर स्थित सर्किट हाउस में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात की और उन्हें 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अन्ना प्रथा, किसानों की आत्महत्याएं, खाद-बीज की किल्लत, बिजली की महंगाई और तारबंदी के लिए सस्ती बिजली कनेक्शन की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

शालिनी सिंह पटेल ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, कहा— बुंदेलखंड के किसान त्राहि-त्राहि कर रहे हैं, योजनाएं कागजों में दम तोड़ रही हैं
ज्ञापन में उन्होंने लिखा कि बांदा, महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर, झांसी और ललितपुर जैसे जिलों में किसान गहरे संकट में हैं। अन्ना प्रथा के कारण किसान रात्रि में खेतों में जागकर पहरा दे रहे हैं। फसलें चौपट हो रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ा है।

सरकारी वितरण प्रणाली में गड़बड़ियों के चलते किसान घटिया बीज, महंगे कीटनाशकों और कालाबाजारी से बर्बाद हो रहे हैं। कई किसान कर्ज और प्रशासनिक उपेक्षा के कारण आत्महत्या तक कर चुके हैं।

अधिकारियों का रवैया अपमानजनक, किसान की कोई सुनवाई नहीं
शालिनी ने कहा कि जब किसान अपनी समस्याएं लेकर प्रशासन के पास जाते हैं तो उन्हें टाल दिया जाता है या उन्हें अपमान का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों का रवैया बेहद असंवेदनशील हो चुका है। बिजली की महंगाई ने रही-सही कसर भी पूरी कर दी है। किसान खेतों में सिंचाई तक नहीं कर पा रहे, न ही तारबंदी कर पा रहे।

जेडीयू ने उठाई ये 6 मांगें:

1. अन्ना प्रथा पर रोक के लिए पंचायत स्तर पर गो-आश्रय स्थल सशक्त हों


2. खाद-बीज वितरण प्रणाली को डिजिटल निगरानी से जोड़ा जाए


3. बुंदेलखंड को “कृषि आपदा क्षेत्र” घोषित किया जाए और विशेष पैकेज मिले


4. आत्महत्या प्रभावित परिवारों को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक पुनर्वास सहायता मिले


5. कृषि मंत्रालय की केंद्रीय टीम भेजी जाए, जो जमीनी हालात का मूल्यांकन करे


6. किसानों को सस्ती, स्थायी और विश्वसनीय बिजली दी जाए, विशेषकर सिंचाई व तारबंदी के लिए



मंत्री ने दिया आश्वासन
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए सभी मांगों पर विचार का आश्वासन दिया है।

“अब चुप नहीं बैठेंगे, किसान का दर्द सड़क तक लाएंगे” — शालिनी सिंह पटेल
ज्ञापन सौंपने के बाद शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि "अब किसान की हालत बयान नहीं, बदलाव मांग रही है। अगर सरकार नहीं चेती, तो जेडीयू किसानों के सवाल को लेकर जनांदोलन खड़ा करेगी।"

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...