Skip to main content

DlightNews

महिलाओं के लिए सुरक्षित आश्रय और पुनर्वास की मांग पर शालिनी सिंह पटेल की पहल, मंत्री अरविंद शर्मा ने दिए सकारात्मक संकेत
लखनऊ/बांदा।
जनता दल यूनाइटेड (उत्तर प्रदेश) की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने आज लखनऊ स्थित मंत्री आवास पर नगर विकास, नगरीय रोजगार, ऊर्जा एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने जनपद बांदा की बेसहारा, पीड़ित और उपेक्षित महिलाओं की दयनीय स्थिति को लेकर एक विस्तृत संवैधानिक मांग-पत्र सौंपा।

शालिनी सिंह पटेल ने मांग-पत्र में भारत के संविधान के अनुच्छेद 15(3), 16, 21 और 39 का हवाला देते हुए राज्य सरकार से आग्रह किया कि बांदा जैसी पिछड़ी ज़िलों में उन महिलाओं के लिए आश्रय, पुनर्वास, स्वरोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की समेकित योजना लागू की जाए, जो घरेलू हिंसा, परित्याग, विधवापन या अन्य सामाजिक परिस्थितियों के कारण सामाजिक सुरक्षा से वंचित हैं।

उन्होंने कहा, "बांदा में अनेक महिलाएं हैं जिनके पास न रहने की व्यवस्था है, न रोजगार का साधन और न ही स्वास्थ्य या शिक्षा की कोई गारंटी। ऐसी परिस्थिति में कई बार वे अवसाद, आत्महत्या और बाल श्रम जैसे गंभीर संकटों में फँस जाती हैं। यह संविधान में दिए गए जीवन और गरिमा के अधिकार का सीधा उल्लंघन है।"

शालिनी सिंह ने पाँच प्रमुख मांगें प्रस्तुत कीं:

1. महिला आश्रय गृह की स्थापना


2. स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र


3. निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा


4. निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं व महिला अस्पताल


5. मानसिक स्वास्थ्य एवं विधिक सहायता केंद्र



मुलाक़ात के दौरान मंत्री अरविंद शर्मा ने उक्त मुद्दों को गंभीरता से सुना और कहा कि यह एक "बहुत अच्छा और ज़रूरी सुझाव है, जो वास्तव में महिलाओं के हित में है। सरकार इस पर शीघ्र विचार कर कार्य योजना तैयार करेगी।" उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिलाओं के लिए आशियाना और आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस क़दम उठाए जाएंगे।

शालिनी सिंह पटेल ने मंत्री के सकारात्मक रुख के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मंत्री जी ने मेरी बातों को बहुत ध्यानपूर्वक सुना और महिलाओं की पीड़ा को समझते हुए स्पष्ट आश्वासन दिया है कि वे स्वयं इस विषय को आगे बढ़ाएंगे। यह मेरे लिए नहीं, उन बेसहारा महिलाओं के लिए आशा की किरण है जिनकी आवाज़ अक्सर अनसुनी रह जाती है।"

यह पहल सामाजिक न्याय, समता और मानवीय गरिमा जैसे संवैधानिक मूल्यों को ज़मीनी हकीकत में बदलने की दिशा में एक अहम क़दम मानी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...