Skip to main content

विधायक रंधावा ने 05 विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को 68.29 लाख रुपए की लागत के नए विकास कार्यों की सौगात दी

पांच स्कूलों में विकास कार्यों का उद्घाटन व लोकार्पण किया



लालड़ू, 28 मई ():


डेराबस्सी के विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र लालड़ू के अंतर्गत आने वाले पांच स्कूलों में 68.29 लाख 627 रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व लोकार्पण किया।


शिक्षा समन्वयक गुरप्रीत सिंह विर्क ने आज विधायक रंधावा द्वारा विद्यार्थियों को समर्पित किए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि गांव दप्पर के सरकारी प्राइमरी स्कूल में 15 लाख 71 हजार रुपए की लागत से आधुनिक क्लासरूम व अन्य कार्यों, गांव दप्पर के सरकारी हाई स्कूल में 21 लाख 68 हजार 328 रुपए की लागत से दो आधुनिक लैब व चारदीवारी, गांव बैरमाजरा के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में 15 लाख 81 हजार रुपए की लागत से आधुनिक क्लासरूम व अन्य कार्यों,सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल, गांव घोलूमाजरा में 12,14,299 रुपए की लागत से आधुनिक क्लासरूम और अन्य कार्य करवाए गए। सरकारी मिडिल स्कूल, गांव घोलूमाजरा में 11,25,000 रुपए की लागत से चारदीवारी और अन्य विकास कार्य का उद्घाटन किया गया। विधायक रंधावा ने कहा कि जब वह स्कूलों में जाते हैं और नए कमरे, स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर और विज्ञान लैब, स्वच्छ पेयजल सुविधाएं, खेल के मैदान आदि देखते हैं, तो वहां पढ़ने वाले बच्चों के चेहरों पर मुस्कान पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार के प्रति सबसे बड़ी कृतज्ञता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का एकमात्र लक्ष्य पंजाब के सरकारी स्कूलों की सूरत को निजी स्कूलों से बेहतर बनाना और सरकारी शिक्षण संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुविधाएं प्रदान करना है। इस अवसर पर इन स्कूलों के अध्यापकों के अलावा आम आदमी पार्टी की पूरी टीम और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।