Skip to main content
कोरोना वायरस से जन समुदाय करे बचाव व सावधानियॉ बरते-मुख्य चिकित्साधिकारी
---------------
मुख्य चिकित्साधिकारी अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि नवीन कोरोना वायरस सर्वप्रथम चीन राष्ट्र के वुहान शहर में निमोनिया के रोगियों में अचानक वृद्धि के रूप में सूचित हुआ है। इस रोग में प्लू जैसे लक्षण मिलते है। इस रोग से बचाव तथा इसके प्रसार को रोकने हेतु सावधानियॉ बरती जानी आवश्यक है। ऐसे व्यक्ति जिन्होने पिछले 14 दिनों के दौरान चीन देश की यात्रा की हो और जिनमें अचानक बुखार, खासी अथवा सांस लेने में परेशानी के एक अथवा एक से अधिक लक्षण हो वे तत्काल अपने निकटवर्ती राजकीय चिकित्सालय में सूचना देकर निःशुल्क जांच एवं उपचार करवायें। उन्होने बताया है कि ऐसे सभी व्यक्ति जिन्होने चीन देश की यात्रा की है परन्तु जिनमें भारत आगमन के समय पर उपरोक्त में से कोई लक्षण उपस्थित नही है वे चीन से आने के उपरान्त 06 दिनों तक घर के बाहर अपना आवागमन यथासम्भव सीमित रखें। यदि ऐसे व्यक्तियों में भारत आने के 28 दिनों के भीतर में उपरोक्त में से कोई लक्षण विकसित होते है तो खांसी अथवा बुखार के लक्षण विकसित हो जाने वाले ऐसे यात्रा तत्काल अपनी निकटवर्ती राजकीय चिकित्सालय में सूचना देकर निःशुल्क जांच एवं उपचार करवायें। इस रोग की जानकारी हेतु हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क करें।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया है कि इसकी सामान्य रोकथाम एवं बचाव के उपाय हेतु खांसते व छींकते समय रूमाल या कोई कपड़ा मुॅह पर रखना चाहिये। यदि रूमाल, कपड़ा न तो तो कम से कम हाथों से मुॅह, नाक को समाने से ढकना चाहिये ताकि खांसी/छींक के माध्यम से वायरस वातावरण में न फैले। वार्तालाप के समय एक हाथ या उससे अधिक दूरी बनाये रखे ताकि थूक आदि के संक्रमित कण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में न पहुॅचे। कम से कम लोगों से हाथ मिलाये। हाथ मिलाने के बाद तथा किसी संक्रमित वस्तु को छूने आदि के बाद हाथ अवश्य धोयें। भोजन ग्रहण करने से पहले हाथों को यथासम्भव साबुन या विसंक्रामक घोल से धोयें। कोरोना वायरस लक्षणों के प्रकट होने की स्थिति में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जैसे-मॉल या बाजार, मेला, गैर स्थानों पर जाने से परहेज करें।
------------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...