Skip to main content

प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक - 18.01.2020 (थाना कोहडौर)

प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक - 18.01.2020 (थाना कोहडौर)
चोरी व अवैध गांजा/स्मैक की तस्करी करने वाले गिरोह का 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
4,40,000/- नकद, 05 किलो गांजा, 30 ग्राम स्मैक चोरी के 49 मोबाइल, मोटर साइकिल बरामद

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में दिनांक 18.01.2020 को जनपद के स्वाट टीम व थाना कोहडौर पुलिस को चोरी व गांजा/स्मैक की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 किग्रा अवैध गांजा, 30 ग्राम स्मैक, चोरी के 49 मोबाइल, मोटर साइकिल, लैपटाॅप, कागजात व 4,40,000/- रू0 बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-  
01. सुरेश प्रताप सिंह पुत्र स्व0 अवधेश बहादुर सिंह नि0 कान्धरपुर थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ़।
प्रकाश में आये अभियुक्त का विवरणः-  
01. शैलेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र सुरेश प्रताप सिंह नि0 कान्धरपुर थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगीः-
01. 4,40,000/- रू0 नकद।
02. 05 किलो अवैध गांजा।
03. 30 ग्राम स्मैक।
04. 49 अदद विभिन्न कम्पनियों के चोरी के मोबाइल फोन।
05. 01 अदद लैपटाॅप।
06. 01 अदद हीरो सीडी डीलक्स मोटर साइकिल।
07. 01 अदद इलेक्ट्रानिक कांटा (तराजू)।
08. विभिन्न वाहनों की फर्जी आरसी, इन्श्योरेन्स, विभिन्न नामों के डीएल, पैनकार्ड आदि कागजात।
गिरफ्तारी का स्थानः-  हैसी तिराहा के पास, नरहरपुर थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ़।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के निर्देश पर, जनपद प्रतापगढ़ में हुई आपराधिक वारदातों के अनावरण व सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी अपराध श्री आलोक सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभय पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 18.01.2020 को उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह मय स्वाट टीम व थाना कोहडौर के उ0नि0 मोइनुद्दीन बेग व उ0नि0 कबीर दास मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र कोहडौर के हैसी तिराहा, नरहरपुर के पास से 01 शातिर अभियुक्त सुरेश प्रताप सिंह को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी, अवैध गांजा, स्मैक, मोटर साइकिल व अन्य सामान बरामद किया गया जबकि उसके 03 अन्य साथी भाग निकले।

पूछतांछ का विवरण-
      गिरफ्तार अभियुक्त सुरेश ने पूछताछ में बताया कि मेरी गाडी पर पीछे बैठा व्यक्ति जो भाग निकला वह शैलेन्द था तथा दूसरी मोटर साइकिल से भागे दोनो व्यक्तियों का नाम मै नही जानता उन्हे शैलेन्द्र जानता पहचानता है। हम लोग गांजा, स्मैक, चोरी की मोटर साइकिल व मोबाइल आदि खरीदने व बेंचने का अवैध धन्धा करते हैं। हमारे पास से जो गाडी के कागजात बरामद हुये हैं वह फर्जी हैं जिन्हे हम लोग मोटर साइकिल के साथ बेंच देते हैं। बरामद पैसे के बारे में बताया कि यह पैसे इन्ही सब की बिक्री से मिले पैसे हैं। बरामद मोटर साइकिल के बारे में बताया कि यह चोरी की मोटर साइकिल है जिसके कागजात नही है।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 13/20 धारा 41, 411, 420, 467 भादवि बनाम उपरोक्त सभी।
02. मु0अ0सं0 14/20 धारा 8/18/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम सुरेश प्रताप सिंह उपरोक्त।
03. मु0अ0सं0 15/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम दोनो अज्ञात व्यक्ति।
पुलिस टीमः-
उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह, मु0आ0 सुरेश सिंह, मु0आ0 जाहिद, आरक्षी प्रवीण, आरक्षी करन प्रताप सिंह व आरक्षी रवीन्द्र प्रताप सिंह स्वाट टीम जनपद प्रतापगढ़।
उ0नि0 मोइनुद्दीन बेग, उ0नि कबीर दास, आरक्षी अवधेश यादव व आरक्षी पुष्पेन्द्र कुमार थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ़।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।