*मैनपुरी पुलिस का सराहनीय कार्य**थाना कुर्रा व स्वाट / सर्विलांस टीम को बदमाशों से मुठभेड़ के बाद मिली बड़ी सफलता*आई जी कानपुर रेंज श्री मोहित अग्रवाल ने दिया ₹ 50,000/- का नक़द ईनाम। आगरा रेंज व ज़ोन के अधिकारियों ने की भूरि भूरि प्रशंसा।अन्तर्जनपदीय 5 सदस्यीय ट्रक डकैती गैंग का भंडाफोड़। 5 डकैत दबोचे गए। हरदोई में घटित ‘ब्लाइण्ड केस’ का हुआ अनावरण।लूटा गया ट्रक मय शत प्रतिशत माल (रूपया 10 लाख से भी अधिक क़ीमत का ‘विदिशा’ ब्रांड का साबुन हुआ बरामद। घटना में प्रयुक्त एक्सेंट कार हुई बरामद। डकैतों का सरगना नीरज तिवारी कानपुर देहात का रहने वाला है। शेष 4 बदमाशों में से 2 कानपुर नगर के, 1 मैनपुरी का तथा 1 मनोज मौर्या नामक बदमाश जनपद मिर्ज़ापुर का रहने वाला पाया गया है। बीती रात थाना कुर्रा क्षेत्र में मुठभेड़ में सभी डकैतों को गिरफ़्तार किया गया है। उनके क़ब्ज़े से 4 तमंचे, और भारी मात्रा में ज़िन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।*इस ख़ुलासे पर आई जी रेंज कानपुर श्री मोहित अग्रवाल जी ने ₹ 50,000 का ईनाम दिया है जबकि इस कुख्यात ट्रक डकैती गैंग को ध्वस्त करने वाली टीम को एसपी मैनपुरी ने ₹ 25,000 का ईनाम दिया है।*
*मैनपुरी पुलिस का सराहनीय कार्य*
*थाना कुर्रा व स्वाट / सर्विलांस टीम को बदमाशों से मुठभेड़ के बाद मिली बड़ी सफलता*
आई जी कानपुर रेंज श्री मोहित अग्रवाल ने दिया ₹ 50,000/- का नक़द ईनाम। आगरा रेंज व ज़ोन के अधिकारियों ने की भूरि भूरि प्रशंसा।
अन्तर्जनपदीय 5 सदस्यीय ट्रक डकैती गैंग का भंडाफोड़। 5 डकैत दबोचे गए। हरदोई में घटित ‘ब्लाइण्ड केस’ का हुआ अनावरण।
लूटा गया ट्रक मय शत प्रतिशत माल (रूपया 10 लाख से भी अधिक क़ीमत का ‘विदिशा’ ब्रांड का साबुन हुआ बरामद। घटना में प्रयुक्त एक्सेंट कार हुई बरामद। डकैतों का सरगना नीरज तिवारी कानपुर देहात का रहने वाला है। शेष 4 बदमाशों में से 2 कानपुर नगर के, 1 मैनपुरी का तथा 1 मनोज मौर्या नामक बदमाश जनपद मिर्ज़ापुर का रहने वाला पाया गया है। बीती रात थाना कुर्रा क्षेत्र में मुठभेड़ में सभी डकैतों को गिरफ़्तार किया गया है। उनके क़ब्ज़े से 4 तमंचे, और भारी मात्रा में ज़िन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।
*इस ख़ुलासे पर आई जी रेंज कानपुर श्री मोहित अग्रवाल जी ने ₹ 50,000 का ईनाम दिया है जबकि इस कुख्यात ट्रक डकैती गैंग को ध्वस्त करने वाली टीम को एसपी मैनपुरी ने ₹ 25,000 का ईनाम दिया है।*
Comments
Post a Comment