Skip to main content

*हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान स्कोरिंग है* हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान बड़ा ही ज्ञानवर्धक विषय है। परीक्षार्थी इसमें समय प्रबंधन,शुद्धता और गतिशीलता, उत्तरों को पैराग्राफ बना के,मानचित्र पर ध्यान दें तो बहुत अच्छे अंक प्राप्त होते हैं।अधिक जानकारी के संबंध में पी पी एन इंटर कॉलेज के सामाजिक विज्ञान के अध्यापक सूर्य नारायण ने बताया कि यू०पी० बोर्ड हाईस्कूल सामाजिक विषय प्रश्न पत्र में इतिहास, भूगोल,अर्थशास्त्र,व नागरिक शास्त्र संबंधित प्रश्न छात्रों से पूछे जाते हैं।छात्रों द्वारा तैयार कोर्स का हफ्ते में दो बार रिवीजन करना चाहिए तथा परीक्षा में उन्हीं प्रश्नों का उत्तर पहले लिखना चाहिए,जिन्हें वह अच्छे से याद हो,इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और पर्याप्त समय भी बच जाता है।छात्र प्रश्नों को उनके महत्व के अनुसार ही प्राथमिकता दें।परीक्षा के समय प्रश्न के अनुसार ही शब्दों का प्रयोग करें अर्थात यदि पेपर में परिभाषा पूछी गई हो,तो केवल परिभाषा ही लिखें ज्यादा नहीं।ज्यादातर छात्रों का यह मानना है कि ज्यादा लम्बा उत्तर लिखने से उन्हें परीक्षक ज्यादा अंक देंगे,यह सही नहीं है ।परीक्षक केवल उचित व सही उत्तरो का मूल्यांकन करते है।अब स्टेप मार्किंग होती है ।विकल्पों में दिए गए प्रश्नों को काफी सोच समझ कर विकल्प को चुनना चाहिए ।पेपर में दिए गए सभी प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए।सामाजिक विज्ञान विषय में नोट्स बनाना सबसे अधिक उपयोगी रहता है।उत्तर लिखते समय हर दो शब्दों के बीच उचित स्पेस छोड़कर लिखना चाहिए।ज्यादातर उत्तरों को पॉइंट्स बनाकर प्रत्येक उत्तर के पहले और बाद एक या दो लाइने जरूर छोड़ें, इसके बाद में कुछ और पॉइंट्स अगर जोड़ना है तो आप कॉपी मे लिख दे, जिससे साफ दिखेगी। विद्यार्थी घबराए नहीं,बल्कि शांत एवं केंद्रित होकर प्रश्नों का उत्तर लिखें।आपके पास काफी समय रहेगा और मुश्किल प्रश्नों का उत्तर सोचने में समझदारी आएगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।नवीन पाठ्यक्रम अनुसार हाई स्कूल सामाजिक विज्ञान में ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत 20 अंक ,नागरिक जीवन 15 अंक ,पर्यावरणीय अध्ययन 20 अंक व आर्थिक विकास 15 अंक निर्धारित है इतिहास संबंधी प्रश्न में यूरोप का राष्ट्रवाद का उदय, भारत का राष्ट्रवाद ,भूमंडलीकरण, विश्व का बनना, औद्योगिकीकरण का युग, मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया। भूगोल प्रश्नों में संसाधन एवं विकास,वन एवं वन्य जीवन,संसाधन ,जल संसाधन,खनिज और ऊर्जा संसाधन व विनिर्माण उद्योग।अर्थशास्त्र प्रश्न में विकास, भारतीय,अर्थव्यवस्था का क्षेत्रकमुद्रा और खास तथा नागरिक शास्त्र प्रश्न में सत्ता की साझेदारी, संघवाद,लोकतंत्र, वजह विविधता,जाति,धर्म और लैंगिक मसले,राजनीतिक दल,जन संघर्ष और आंदोलन।भारत व विश्व का मानचित्र अच्छी तरह से तैयार करे। समय से प्रश्न पत्र हल करें,अंत में लिखे गए वस्तुनिष्ठ एवं अति लघु उत्तरीय उत्तरों का एक बार रिवीजन अवश्य कर लें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।