समाजवादी पार्टी के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी अवधेश कुमार यादव शिक्षक सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजीत यादव दिग्विजय पटेल राम उग्रह यादव एवं मणिदेव मल्ल के साथ पूरे जनपद में सघन जनसंपर्क अभियान किया जिसके तहत शास्त्री इंटर कॉलेज अमहिया ,नेहरू इंटर कॉलेज अमहिया गोरखपुर, श्री कृष्ण मुरारी इंटर कॉलेज ,श्री प्रताप नारायण सिंह जनता इंटर कॉलेज गोरखपुर, स्वावलंबी इंटर कॉलेज बिशुनपुरा ,श्रीमती भाग्य देवी कन्या इंटर कॉलेज, अखिल भाग्य महाविद्यालय गोरखपुर तथा आईटीआई कॉलेजों में जनसंपर्क अभियान किया इस दौरान इंटर कॉलेजों एवं आईटीआई के शिक्षकों में अपार जनसमर्थन समाजवादी पार्टी के पक्ष में मिल रहा है शिक्षकों से मिलने के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशीअवधेश कुमार यादव ने सहायता प्राप्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिलाने का भरोसा दिलाया और अपने शीर्ष नेतृत्व से अनुरोध करने का संकल्प लिया और पूर्ण विश्वास दिलाते हुए कहा कि हमारा शीर्ष नेतृत्व समाजवादी पार्टी का जो वादा करता है पूरी तरह से समय आने पर निभाता है इस प्रकार से पूरे गोरखपुर जनपद में समाजवादी पार्टी के पक्ष में समर्थन मिलता नजर आ रहा है।
DlightNews
Comments
Post a Comment