Skip to main content
लाभार्थी प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन एवं नेशनल पेंशन योजना का उठाये लाभ करायें पंजीयन-श्रम प्रवर्तन अधिकारी
-----------------
श्रम प्रर्वतन अधिकारी डा0 महेन्द्र प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना एवं नेशनल पेंशन योजना (एन0पी0एस0 ट्रेडर्स) के क्रियान्वयन हेतु दिनांक 01 फरवरी 2020 से 29 फरवरी 2020 तक पेंशन माह मनाये जाने का निर्देश दिया गया है। प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना में पंजीयन के लिये असंगठित क्षेत्र के ऐसे सभी कर्मकार पात्र होगें जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है तथा वे किसी भी पेंशन योजना से आच्छादित न हों। नेशनल पेंशन योजना में पंजीयन हेतु ऐसे व्यापारी जिनका वार्षिक लेन-देन (टर्न ओवर) रूपये 1.5 करोड़ तक है वे इस योजना के अन्तर्गत पंजीयन के पात्र है। लाभार्थी की उम्र की गणना के आधार पर उसके द्वारा जितनी धनराशि अंशदान के रूप में जमा की जायेगी उतनी ही धनराशि सरकार द्वारा उसके खाते में जमा की जायेगी। अंशदान की धनराशि न्यूनतम 55 रूपये तथा अधिकतम 200 रूपये तक होगी। 60 वर्ष की उम्र पूरी होने पर दोनो योजनाओं अन्तर्गत लाभार्थी को न्यूनतम 3000 रूपये प्रतिमाह पेंशन के रूप में मिलेगी। पंजीयन के लिये लाभार्थी को आधार कार्ड, बैंक पास बुक की छायाप्रति और मोबाईल नम्बर देना होगा। दिनांक 01 फरवरी से 29 फरवरी तक प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना एवं नेशनल पेंशन योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक लाभार्थी का पंजीयन कराया जाना है। सभी पंजीयन सी0एस0सी0 (जन  सुविधा केन्द्र) के माध्यम से होगें।
------------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।