उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक शिक्षणेत्तर संयुक्त संघर्ष मोर्चा कानपुर नगर 5 फरवरी 2020 को विशाल धरना प्रदर्शन स्थान- शिक्षक पार्क( नवीन मार्केट) कानपुर समय- प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक सम्मानित शिक्षक कर्मचारियों भाइयों एवं बहनों नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाए। शिक्षक- शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं के जनपद स्तर, मंडल स्तर तथा शासन स्तर से समाधान कराने हेतु शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया है। जिसमें शिक्षक,शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को एकजुट होकर संघर्ष कर समस्याओं के निस्तारण का संकल्प लिया गया है,और इसी कड़ी में संघर्ष के प्रथम चरण में शिक्षक पार्क नवीन मार्केट में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक धरना प्रदर्शन आयोजित कर माननीय मुख्यमंत्री जी एवं डॉ दिनेश शर्मा माननीय उप मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। आप सभी से अनुरोध है कि उक्त तिथि को आप अधिकाधिक संख्या में काम बंद हड़ताल पर रहकर धरने में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। समस्याएं प्रमुख 1-चयन बोर्ड की धारा 21 को पूर्ववत बनाए रखना। 2-टास्क फोर्स के नाम पर सरप्लस शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को सरप्लस घोषित करने की कार्यवाही को समाप्त करना। 3-01अप्रैल 2005 या उसके बाद के नियुक्त शिक्षक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देना। 4-वित्तविहीन शिक्षकों को राजकीय कोष से न्यूनतम 15000 मानदेय भुगतान कराना।5-विषय विशेषज्ञों को उनकी पुरानी सेवाओं का लाभ प्रदान कराना। 6-जनपद स्तर पर, मंडल स्थल पर, निदेशालय स्तर पर लंबित अवशेष देयको का भुगतान अविलंब कराना।7- शिक्षा सत्र जुलाई से जून तक परिवर्तित कराना।8-जनपद स्तर पर शिक्षक कर्मचारियों समस्याओं की मोर्चा और जिला विद्यालय निरीक्षक के मध्य संपन्न हुई वार्ता के निष्कर्षों को लागू कराना। 9-तदर्थ प्रधानाचार्य का विनियमितीकरण कराना। हरीश चंद्र दीक्षित संयोजक
DlightNews


Comments
Post a Comment