Skip to main content
प्रेस नोट
यूथ आइकॉन एवार्ड से सम्मानित अजय क्रांतिकारी का विकास भवन में हुआ भावपूर्ण स्वागत

भारत सरकार और उ.प्र. सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा उत्सव 2020 में यूथ आईकॉन एवार्ड से सम्मानित ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी का प्रतापगढ़  आगमन पर विकास भवन में पंचायती राज विभाग और युवा कल्याण विभाग ने जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे की अगुवाई में स्वच्छता दूत एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी का भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी लाल जी दूबे ने कहा कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित रहने वाले ग्रीनमैन की उपाधि से विख्यात अजय क्रांतिकारी को शासन द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्रोत यूथ आईकॉन एवार्ड का मिलना पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है।इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी प्रतापगढ मार्काण्डेय शाही को उन्होंने सही प्रतिभा का नामांकन करने हेतु धन्यवाद दिया।
जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अजय क्रांतिकारी युवाओं के प्रेरणाश्रोत हैं। इनके समाजिक समर्पण से  न केवल प्रतापगढ़ बल्कि देश-प्रदेश के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिये।
इस मौके पर शिवम अवस्थी, राधेश्याम तिवारी, सत्येंद्र पांडेय और देवमणि तिवारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।