उत्तर प्रदेश: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या। उन्नाव जिले के अजगैन थाना इलाके के एक गांव में रविवार को कथित रूप से बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके पिता की गला घोंट कर हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की शौच के लिए खेत जा रही थी तभी वहां घात लगाकर बैठे युवक विनोद ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की. उन्होंने बताया कि युवती के शोर मचाने पर पहुंचे उसके पिता ने जब विरोध किया तो युवक ने उसके गले में पडे गमछे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। मौत की सूचना के बाद आक्रोशित परिजन तथा ग्रामीणों ने अजगैन-मोहान मार्ग जाम कर नारेबाजी की. मौके पर पहुंचे पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया. अपर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी युवक विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उत्तर प्रदेश: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या।
उन्नाव जिले के अजगैन थाना इलाके के एक गांव में रविवार को कथित रूप से बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके पिता की गला घोंट कर हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की शौच के लिए खेत जा रही थी तभी वहां घात लगाकर बैठे युवक विनोद ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की. उन्होंने बताया कि युवती के शोर मचाने पर पहुंचे उसके पिता ने जब विरोध किया तो युवक ने उसके गले में पडे गमछे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
मौत की सूचना के बाद आक्रोशित परिजन तथा ग्रामीणों ने अजगैन-मोहान मार्ग जाम कर नारेबाजी की. मौके पर पहुंचे पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया. अपर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी युवक विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Comments
Post a Comment