Skip to main content

*तहसील रिपोर्टर मोहित त्रिवेदी की खास रिपोर्ट



तहसील रिपोर्टर मोहित त्रिवेदी की खास रिपोर्ट
शाहजहांपुर(निगोही)। प्रारंभ है। और सर्दी अपनी चरम सीमा पर है। ऐसे में बेसहारा और मजलूम लोगों का दर्द शायद किसी को ही महसूस होता है। और यह दर्द वही महसूस कर सकता है, जिसने गरीबी को करीब से देखा हो और जिसका रिश्ता गरीबी से रहा हो। इस सर्दी की किस्सागोई को मुंह से नहीं बताया जा सकता।
 शायद ब्लॉक निगोही के ग्राम सफोरा निवासी अजयपाल सिंह शाहजहाँपुर से निगोही कस्बे में अपने घर और कार्यक्षेत्र में आते जाते गरीब जरूरतमंद लोगों आवश्यकताओं को महसूस किया और बिना किसी देरी के अपने मन की आवाज को सुनकर उन्होंने फैसला किया। कि वह हर किसी की गरीबी तो नहीं दूर कर सकते  लेकिन क्यों ना ग्रामपंचायत के ही  अति जरूरतमंद लोगों की मदद करके अपना फर्ज  निभाया जाए। उन्होंने अपने मन में  महसूस किया कि शायद ! हो सकता है।  इन लोगों का कुछ दर्द कम हो सके। और  इन्हीं जरूरतमंद लोगों को अजयपाल सिंह सफोरा ने कंबल भेंट कर उनका सम्मान किया।
   विकास खण्ड निगोही के ग्राम सफोरा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं सपा के पूर्व जिलाउपाध्यक्ष अजयपाल सिंह सफोरा  ने अपनी टीम को निर्देशित किया, और कहा! कि सफोरा एवं नजदीकी गांव गौटियाँ, चक बकैनिया में जाकर जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार करें। और उन्होंने स्वयं भी लोगों संपर्क किया। और इन्हीं लोगों को कंबल व अन्य खाने का सामान व मिष्ठान वितरण कर  उनका  सम्मान किया। 
 लेकिन पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए असहाय और जरूरतमंद लोगों का जो सम्मान किया है। उसे काफी समय तक याद रखा जाएगा। उनके इस कार्य की लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है, और वृद्ध लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। ताकि आने वाले समय में वह प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें और इसी तरह अंतिम श्रेणी पर खड़े लोगों का सम्मान करते रहे।
इस मौके पर श्री ओमकार सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सपा, वसीम खान, रामसेवक, राम सरन सिंह, बाबूराम, गुड्डू यादव, सेठ पाल सिंह आदि लोग मौजूद रहें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।