Skip to main content

*बोर्ड तैयारी के सफलता मंत्र* यूoपीo माध्यमिक बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने वाली होती है,बहुत से परीक्षार्थियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। *पी पी एन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव* ने बताया कि इस कम समय में ज्यादा से ज्यादा पाठ्यक्रम कैसे तैयार करें।इस प्रकार की समस्या उन छात्रों को बहुत अधिक होती है,जिन्होंने पूरे साल कुछ भी नहीं पढ़ा होता है।इस वर्ष इंटर का पाठ्यक्रम बिल्कुल बदला हुआ है,जो एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित है।हर विषय का केवल प्रश्न पत्र होना है और 3 घंटा 15 मिनट का समय निर्धारित है,जिसमें 15 मिनट पेपर को पढ़ने के लिए निर्धारित है।प्रत्येक विषय पाठ्यक्रम में कौन अध्याय कितने अंक के सवाल परीक्षा में आएंगे लिखा हुआ है। परीक्षार्थी यह समझ ले कि किस चैप्टर से सबसे अधिक प्रश्न पूछे जाएंगे,किस अध्याय से सबसे कम प्रश्न पूछे जाएंगे,किस अध्याय से सवाल सरल तथा किस अध्याय से सवाल कठिन आएंगे।प्रत्येक विषय में अधिक अंक अर्थात दीर्घ उत्तरीय प्रश्न तैयार कर लेना चाहिए,ताकि लघु उत्तरी प्रश्न, अति लघु उत्तरीय प्रश्न व वस्तुनिष्ठ प्रश्न का उत्तर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न से ही निकल आए।इस समय सभी विषयों की समय सारणी बनाकर तैयारी करे।आसान चैप्टर को पहले तैयार करे,ताकि आपका मनोबल लेवल बढ़ा रहे।जब भी पढ़ाई करें उनके पॉइंट बनाये और रिवीजन करें।भौतिक विज्ञान,रसायन विज्ञान, गणित ,जीव विज्ञान, अकाउंट आदि विषयों का नियमित अभ्यास करें।पढ़ाई के समय केवल किताबें ,डिक्शनरी, पानी की बोतल आदि चीजें पास में रखें ,उन चीजों को अपने पास न रखें जिससे पढ़ाई बाधित हो रही हो।इस समय पढ़ाई के बीच ज्यादा ब्रेक न ले,साथियों के संग ग्रुप स्टडी कर सकते हैं। बार-बार ब्रेक लेने से आपकी एकाग्रता भंग होती है,ग्रुप स्टडी को पहले से प्लान बनाकर करने से ही लाभ होता है। राकेश कुमार यादव ने बताया कि इस समय आपको ज्यादा पढ़ाई करनी होती है,इसलिए आपके मस्तिष्क में ज्यादा दबाव रहता है,इसलिए आपको बैलेंस डाइट व भरपूर नींद लेनी चाहिए। इन टिप्स का ध्यान रखे 1-सभी प्रश्नों को उनके महत्व के अनुसार प्राथमिकता दें।2- किसी भी उत्तर को जरूरत से ज्यादा शब्दों में न लिखे ।3 -विकल्प में दिए गए प्रश्नों में से कोई एक उत्तर चुनने में आप सूझ-बूझ दिखाएं। 4-पेपर में दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रश्नों का चुनाव करें।5- परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका का श्रंगार में समय बर्बाद न करें ।6-हर शब्द और हर उत्तर में उचित जगह जरूर छोड़ दें। 7-विद्यार्थी घबराए नहीं बल्कि शांत एवं केंद्रित रहें। 8-हमेशा योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करें,सब कुछ एक ही बार में रटने की गलती न करें।9-स्टडी नोट्स अवश्य बनाएं अपने स्टडी शेड्यूल को भविष्य के लिए न डालें। 10- दो दिन की पढ़ाई का रिवीजन जरूर करें। 11-पढ़ाई और हावी दोनों को साथ साथ लेकर चले। 12-गणित,रसायन विज्ञान,भौतिक विज्ञान,जीव विज्ञान में बेसिक कॉन्सेप्ट को अवश्य क्लियर कर ले। 13- सूत्रों के नोट्स बना ले और प्रतिदिन रिवीजन करें।14- परीक्षार्थी समय बद्ध पढ़ाई, स्वच्छता,गतिशीलता पर ध्यान दे। ध्यान रहे कि यू०पी० बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी 2020 दिन मंगलवार से प्रारंभ हो रही हैं।

*बोर्ड तैयारी के सफलता मंत्र*                                              यूoपीo माध्यमिक बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने वाली होती है,बहुत से परीक्षार्थियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।                                       *पी पी एन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव* ने बताया कि इस कम समय में ज्यादा से ज्यादा पाठ्यक्रम कैसे तैयार करें।इस प्रकार की समस्या उन छात्रों को बहुत अधिक होती है,जिन्होंने पूरे साल कुछ भी नहीं पढ़ा होता है।इस वर्ष इंटर का पाठ्यक्रम बिल्कुल बदला हुआ है,जो एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित है।हर विषय का केवल प्रश्न पत्र होना है और 3 घंटा 15 मिनट का समय निर्धारित है,जिसमें 15 मिनट पेपर को पढ़ने के लिए निर्धारित है।प्रत्येक विषय पाठ्यक्रम में कौन अध्याय कितने अंक के सवाल परीक्षा में आएंगे लिखा हुआ है। परीक्षार्थी यह समझ ले कि किस चैप्टर से सबसे अधिक प्रश्न पूछे जाएंगे,किस अध्याय से सबसे कम प्रश्न पूछे जाएंगे,किस अध्याय से सवाल सरल तथा किस अध्याय से सवाल कठिन आएंगे।प्रत्येक विषय में अधिक अंक अर्थात दीर्घ उत्तरीय प्रश्न तैयार कर लेना चाहिए,ताकि लघु उत्तरी प्रश्न, अति लघु उत्तरीय प्रश्न व वस्तुनिष्ठ प्रश्न का उत्तर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न से ही निकल आए।इस समय सभी विषयों की समय सारणी बनाकर तैयारी करे।आसान चैप्टर को पहले तैयार करे,ताकि आपका मनोबल लेवल बढ़ा रहे।जब भी पढ़ाई करें उनके पॉइंट बनाये और रिवीजन करें।भौतिक विज्ञान,रसायन विज्ञान, गणित ,जीव विज्ञान, अकाउंट आदि विषयों का नियमित अभ्यास करें।पढ़ाई के समय केवल किताबें ,डिक्शनरी, पानी की बोतल आदि चीजें पास में रखें ,उन चीजों को अपने पास न रखें जिससे पढ़ाई बाधित हो रही हो।इस समय पढ़ाई के बीच ज्यादा ब्रेक न ले,साथियों के संग ग्रुप स्टडी कर सकते हैं। बार-बार ब्रेक लेने से आपकी एकाग्रता भंग होती है,ग्रुप स्टडी को पहले से प्लान बनाकर करने से ही लाभ होता है। राकेश कुमार यादव ने बताया कि इस समय आपको ज्यादा पढ़ाई करनी होती है,इसलिए आपके मस्तिष्क में ज्यादा दबाव रहता है,इसलिए आपको बैलेंस डाइट व भरपूर नींद लेनी चाहिए।                               इन टिप्स का ध्यान रखे 1-सभी प्रश्नों को उनके महत्व के अनुसार प्राथमिकता दें।2- किसी भी उत्तर को जरूरत से ज्यादा शब्दों में न लिखे ।3 -विकल्प में दिए गए प्रश्नों में से कोई एक उत्तर चुनने में आप सूझ-बूझ दिखाएं। 4-पेपर में दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रश्नों का चुनाव करें
।5- परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका का श्रंगार में समय बर्बाद न करें ।
6-हर शब्द और हर उत्तर में उचित जगह जरूर छोड़ दें। 7-विद्यार्थी घबराए नहीं बल्कि शांत एवं केंद्रित रहें। 8-हमेशा योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करें,सब कुछ एक ही बार में रटने की गलती न करें।9-स्टडी नोट्स अवश्य बनाएं अपने स्टडी शेड्यूल को भविष्य के लिए न डालें। 10- दो दिन की पढ़ाई का रिवीजन जरूर करें। 11-पढ़ाई और हावी दोनों को साथ साथ लेकर चले। 12-गणित,रसायन विज्ञान,भौतिक विज्ञान,जीव विज्ञान में बेसिक कॉन्सेप्ट को अवश्य क्लियर कर ले। 13- सूत्रों के नोट्स बना ले और प्रतिदिन रिवीजन करें।14- परीक्षार्थी समय बद्ध पढ़ाई, स्वच्छता,गतिशीलता पर ध्यान दे। ध्यान रहे कि यू०पी० बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी 2020 दिन मंगलवार से प्रारंभ हो रही हैं।
Santosh Kumar mishra

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।