Skip to main content
प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक - 20.01.2020  (थाना कोहडौर)

पवन उर्फ सुरेश हत्याकाण्ड का सफल अनावरण
02 अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ श्री अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में दिनांक 19.01.2020 को जनपद प्रतापगढ़ के थाना कोहडौर पुलिस को मु0अ0सं0- 12/2020 धारा 302/120बी भादवि का सफल अनावरण करते हुये 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आलाकत्ल (एक अदद चाकू) व एक अदद मोबाइल फोन बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
01. राजकुमार उर्फ कुम्मार पुत्र रामसागर निवासी आलमपुर थाना पीपरपुर जनपद अमेठी ।
02. रविन्द्र पुत्र रामआसरे निवासी ग्राम ताला थाना कन्हई जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगीः-
01. एक अदद चाकू (आलाकत्ल)।
02. एक अदद मोबाइल फोन (घटना में प्रयुक्त)।
गिरफ्तारी का स्थान:-  चन्दौका तिराहा थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ़।
दिनांक 16/17.01.2020 की रात्रि थानाक्षेत्र कोहडौर के शाहपुर गांव में खेत के पास पवन उर्फ सुरेश पुत्र शम्भू नाथ सरोज (उम्र करीब 23 वर्ष) नि0 शाहपुर थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ़ की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी। जिस पर मृतक के पिता शम्भू नाथ उर्फ सिन्धी सरोज की तहरीर पर थाना कोहडौर पर मु0अ0सं0 12/20 धारा 302, 120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा उक्त अभियोग के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोहडौर को कड़े निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम मेें अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी अपराध श्री आलोक सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभय पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में स्वाट प्रभारी श्री अजय सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोहडौर श्री प्रवीण कुशवाहा द्वारा घटना के सम्बन्ध में सूचना संकलन व मोबाइल नम्बरों का विश्लेषण किया गया। सूचना संकलन व नम्बरो के विश्लेषण से संदिग्ध राजकुमार व रवीन्द्र का नाम प्रकाश में आया। प्रकाश में आये दोनो अभियुक्तों को थानाक्षेत्र कोहडौैर के चन्दौका तिराहे के पास से दिनांक 19.01.2020 को समय करीब 15ः30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से कडाई से पूछताछ करने पर घटना का सफल अनावरण हुआ तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू व एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।
                                 गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बताया कि रवीन्द्र जो उसके बुआ को लडका है, जिसका कई वर्षों से उसकी साली से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था तथा वह अपनी साली की शादी अपने बुआ के लडके रविन्द्र से कराना चाहता था परन्तु उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष को रविन्द्र की पूर्व में शादी होने और एक बच्चा होने की बात पर आपत्ति थी। इसी बीच मृतक का प्रेम सम्बन्ध राजकुमार की साली से हो गया जिस कारण उसकी साली रवीन्द्र से शादी के लिये इन्कार करने लगी। मृतक पवन व राजकुमार एक दूसरे को जानते पहचानते थे तथा मृतक पवन का राजकुमार की ससुराल में आना जाना था। राजकुमार को अपनी साली व मृतक पवन के सम्बन्ध के बारे में शक हुआ तथा उनके बीच चल रहे सम्बन्धों की जानकारी हो गयी। यह बात उसने रविन्द्र को बतायी तथा अपनी साली को मृतक से दूर रहने को कहा और रविन्द्र से शादी करने का दबाब डालने लगा। राजकुमार व रवीन्द्र ने मृतक को भी अपनी प्रेमिका से न मिलने व दूर रहने का दबाव डाला गया। राजकुमार व रवीन्द्र द्वारा मना करने पर भी न मानने पर मृतक को रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगे। दोनो अभियुक्त मृतक के आने-जाने वाले रास्ते पर घटना के दो-तीन दिन पहले से देर रात तक इन्तजार करने लगे थे। दिनांक 16/17.01.2020 की रात्रि में भी इन्तजार कर रहे थे तभी मृतक पवन रास्ते मे मिला, जिसे दोनो अभियुक्तों द्वारा अपनी बातों में उलझाकर घटनास्थल की तरफ ले जाया गया। दोनों ने मृतक को अपनी प्रेमिका से दूर रहने के लिये कहा तो मृतक ने मना कर दिया जिससे उनमें झगडा होने लगा। मृतक के न मानने पर राजकुमार ने एक चाकू जो वह पहले से ही अपने साथ लाया था से पवन के गले पर कई बार वार करके की हत्या कर दी। हत्या के दौरान रविन्द्र ने मृतक को गिराकर पीछे से हाथ पकड लिये थे, हत्या के बाद राजकुमार ने मृतक का मोबाइल निकाल लिया। रविन्द्र कान्धरपुर से आलमपुर चला गया रास्ते में उसने मृतक का मोबाइल नहर पुलिया के बगल में झाड़ियों में ईंट से तोड़कर ड़ाल दिया । दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और राजकुमार की निशानदेही के आधार पर आलाकत्ल और रविन्द्र की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल बरामद किया गया ।
पुलिस टीम-
01. स्वाट प्रभारी श्री अजय सिंह मय स्वाट टीम जनपद प्रतापगढ़।
02. प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुशवाहा मय हमराह थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ़।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।