Skip to main content

Santosh Kumar mishra

केमिस्ट्री भूल भुलैया विषय                                                   यू०पी०बोर्ड इंटर रसायन विज्ञान पेपर परीक्षार्थियों को काफी चुनौतीपूर्ण होता है। केमिस्ट्री विषय ही ऐसा है, जिसमें कुछ भी याद करो कुछ समय पश्चात छात्र भूल जाता है।बिना मेहनत किए इसमें अच्छे अंक नहीं आते हैं।जबकि ऐसा नहीं है यह एक स्कोरिंग विषय  है।                                                                    इस संबंध में श्री कामासी देवी इंटर कॉलेज नदीहा कानपुर नगर के प्रधानाचार्य व रसायन विज्ञान शिक्षक अनिरुद्ध कुमार यादव ने बताया कि नित अभ्यास एवं सटीक उत्तर से केमिस्ट्री में अच्छे अंक प्राप्त किए जाते हैं। भौतिक रसायन में तो बहुत ही अच्छे अंक आते हैं।इसे छात्र अच्छी तरह से तैयार करें।अंकित प्रश्नों में स्टेप बाय स्टेप हल करें।इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री में नोट्स बनाकर समझे,व याद करें।ऑर्गेनिक केमिस्ट्री को बहुत ही अच्छे तरीके से क्रियाओं का अभ्यास करें,अच्छा तो यह रहेगा कि छात्र सप्ताह में एक मॉडल पेपर हल करें,इससे परीक्षार्थी का आत्मबल बढ़ेगा और गतिशीलता तथा शुद्धता बढ़ेगी।परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी बिल्कुल घबराएं नहीं आत्मविश्वासी बने।पहले सरल प्रश्नों को हल करके अपना आत्मबल मजबूत करें।केमिस्ट्री एक भूलभुलैया विषय है इसमें केमिस्ट्री के फार्मूला, समीकरण अधिक हैं,इसलिए इसको नोट बनाकर रोज रिवीजन करें।ध्यान रहे जो भी इक्वेशन लिखें वह बैलेंस हो तभी आपको पूरे अंक मिलेंगे।यथासंभव आप टाइम टेबल में केमिस्ट्री को अधिक समय दें।छात्रों का ग्रुप बनाकर ग्रुप स्टडी करें,और पॉइंट बनाकर उस पर डिस्कस करें।इस वर्ष केमिस्ट्री का केवल प्रश्न पत्र एनसीईआरटी के नए पैटर्न के अनुसार आएगा जो 70 अंक का होगा।जिसका निर्धारित समय 3 घंटा 15 मिनट है, जिसमें 15 मिनट पेपर पढ़ने का है।प्रश्नों का अंक विभाजन इस प्रकार है। प्रश्न संख्या 1में वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रश्नो की संख्या 6,प्रत्येक 1 अंक।प्रश्न 2 में चार प्रश्न, प्रत्येक 2 अंक।प्रश्न 3 मे चार प्रश्न,प्रत्येक 2 अंक। प्रश्न 4 में 4 प्रश्न,प्रत्येक 3 अंक। प्रश्न 5 में 4 प्रश्न प्रत्येक 4 अंक।प्रश्न संख्या 6 में दो प्रश्न प्रत्येक अंक 5 तथा प्रश्न 7 में दो प्रश्न प्रत्येक 5 अंक का होगा। परीक्षार्थी रसायन विज्ञान की बेसिक चीजें तैयार करें।रोज रिवीजन करें,नकारात्मक विचारों से दूर रहे,पढ़ाई के समय अतिरिक्त चिंता से मुक्त रहे।


Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...