Skip to main content

बाराबंकी से जिला रिपोर्टर सुनील कुमार और ब्यूरो चीफ मोहित वर्मा की रिपोर्ट

मतदान बढ़ाने के लिए चल रहे अजब-गजब अभियान

बाराबंकी : मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले में अजब-गजब अभियान चलाए जा रहे हैं। फतेहपुर तहसील में महिला कर्मचारियों ने हाथों में रचाई मेहंदी तो नवाबगंज में व्यापारियों ने लगवाई होर्डिंगें लगवाई हैं। डीएम की अपील पर कवियों ने भी मतदान की प्रेरणा देने वाली रचनाएं तैयार कर उन्हें सुन रहे हैं। होर्डिंग लगवाने, स्टीकर व हैंडबिल वितरित कराने के लिए मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने गुरुवार को लोक सभागार में बैठक के बाद व्यापारी नेता दीपक जैन आदि की सराहना की। मतदान की स्थिति : वर्ष 2014 में 64 प्रतिशत मतदान लोक सभा चुनाव में हुआ था। इससे पहले 2009 में 52.39 प्रतिशत, 2004 में 44.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार प्रशासन मतदान का प्रतिशत और बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों ने नुक्कड़ नाटक के जागरुकता कार्यक्रम तैयार किए हैं। इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर तैयार किए। फतेहपुर तहसील की महिला कर्मचारियों का हाथों में मेंहदी लगाकर छह मई को मतदान जरूर करने की अपील करना काफी खास आयोजन रहा।
प्रशासन 29 मार्च को मतदाता जागरूकता मेला भी सागर इंजीनियरिग कॉलेज में आयोजित करा रहा है। मेला में भाषण, गायन, मेहंदी व रंगोली आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। मतदान हिद में लोकतंत्र की शान
त्रिवेदीगंज क्षेत्र के ग्राम तिलोकपुर निवासी कवि श्रवण बाजपेई ने अपनी रचना 'महापर्व मतदान हिद में लोकतंत्र की शान है, ऊंच नीच का भेद नहीं, जन-जन का सम्मान है। जागो जागो मतदाता मिलकर कदम बढ़ाओ, करो शत-प्रतिशत मतदान अच्छी सरकार बनाओ।' नवोदित गजलकार शैलेश मिश्र शनि अपनी रचना 'एक वोट के अधिकार से मिलती है

बाराबंकी से जिला रिपोर्टर सुनील कुमार और ब्यूरो चीफ मोहित वर्मा की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...