Skip to main content

मैनपुरी से कुलदीप यादव की रिपोर्ट

*नगर पंचायत मे दी गई वीवीपैट की जानकारी*
💐💐💐💐💐💐💐💐
*मतदान करते समय पर्ची पर अवश्य ध्यान दें- धर्मेन्द्र वर्मा*
💐💐💐💐💐💐💐💐
*कुरावली* आम जनता को मत डालने की प्रक्रिया को समझाने  का कार्य अभियान चलाकर किया जा रहा है। इसी क्रम मे नगर पंचायत सभागार मे वीवी पैट मशीन के बारे मे जागरुक करने का शिविर लगाया गया। जिसका शुभारंभ ईवीएम का बटन दबा कर चेयरमेन प्रतिनिधि धर्मेन्द्र वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगो को सभासद संदेश पांडे द्वारा वीवीपैट मशीन के बारे मे विस्तार पूर्वक समझाया गया।

👉आगामी लोक सभा चुनाब मे मतदान प्रतिशत बढानने के उदद्ेश्य से युवा मतदाताओ को ईवीएम और वीवी पैट के प्रयोग के बारे मे जानकारी देने का कार्य किया जा रहा है। नगर पंचायत सभागार मे मास्टर टेªनर रोहितेन्द्र द्वारा लगाये गये शिविर का वीवीपैट मशीन का बटन दबाकर चेयरमेन प्रतिनिधि धर्मेन्द्र वर्मा उर्फ धम्मा द्वारा किया गया। धम्मा वर्मा ने कहा ईवीएम का बटन दबाने के बाद वीवीपैट मशीन से एक पर्ची निकलेगी जो सात सेकेन्ड तक आपके सामने दिखाई देगी उसके बाद मशीन मे ही गिर जायेगी। सभासद संदेश पांडे ने कहा चुनाव मे वीवी पैट के प्रयोग होने से मतदाता यह देख सकता है हमने जिस नंबर का बटन दबाया पर्ची उसी नंबर की दिखाई दे रही है। इस प्रकार मतदान मे गडबडी की शिकायत नही मिलेगी। आगे उन्होने कहा बटन दबाने के बाद पर्ची पर ध्यान अवश्य दे। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग से के एल वर्मा, मुन्ना लाल, अदनान उल्ला खां, सभासद देशराज राजपूत, असद खां, संदेश पांडेय, राजपाल दिवाकर उर्फ भूरे, सुनील कुमार,  पप्पे, राजकुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।