Skip to main content

बिहार से शोएब आलम की रिपोर्ट

समस्तीपुर। जिले के मोरवा और हलई ओपी पुलिस ने गुरुवार देर रात राजकीय मेला क्षेत्र इन्द्रवारा बाबा केवल स्थान के समीप भुसकारा चौर से एक ट्रक पर लदी करीब बीस लाख से अधिक शराब बरामद की है। यह शराब ट्रक पर मूढ़ी के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गयी थी। धंधेबाज इसे छिपाने के लिए तालाब में रखने की तैयारी में थे उसी समय गुपत सूचना मिलने पर छापा मार जब्त कर लिया।
तलाशी में ट्रक से 283 कार्टन में 26 सौ 23 लीटर शराब मिली। हलई ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि शराब की बड़ी खेप उतारे जाने की गुप्त सूचना मिलने पर एसपी हरप्रीत कौर और पटोरी डीएसपी विजय कुमार के निर्देश पर सरायरंजन एवं घटहो पुलिस के सहयोग से हलई ओपी पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर शराब लदी ट्रक को पकड़ा।
उन्होंने कहा कि जिस समय पुलिस वहां पहुंची धंधेबाज ट्रक से शराब उतार तालाब में छिपाने की तैयारी में थे। चारों ओर से पुलिस जीप को आते देख अंधेरे का लाभ उठाकर सभी धंधेबाज भाग निकले। पुलिस के अनुसार, जब्त ट्रक के अंदर शराब छुपाने के लिए कई खाने बने हुए हैं। इसके ऊपर 20 बोरे मूढ़ी रखे हुए थे। छापेमारी में हलई ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल अलावा सहायक अवर निरीक्षक अवधेश कुमार यादव, लालकृष्ण यादव, प्रवीण पासवान सक्सेना, लालबाबू सिंह आदि शामिल थे।
इनके अलावा सरायरंजन थाना अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी एवं घटहो थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश आर्य व सशस्त्र जवान भी शामिल थे। पटोरी डीएसपी विजय कुमार के अनुसार शराब की यह बड़ी खेप रामनवमी के अवसर पर लगने वाले राजकीय मेला क्षेत्र में बेचने के लिए शराब के धंधेबाजों ने मंगवाया था। गौरतलब है कि राजकीय मेला क्षेत्र इन्द्रवाड़ा मेला मांस और शराब बिकने की खबर आती रही है। शराबबंदी के बाद से इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सक्रिय है। ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि मामले में ट्रक एवं अज्ञात धंधेबाजों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।