Skip to main content

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

डिप्टी सीएम ने किया जेब्रा पार्क का लोकार्पण

बाराबंकी :- नगर में लखनऊ-अयोध्या मार्ग स्थित पल्हरी चौराहा के निकट नवनिर्मित जेब्रा पार्क का लोकार्पण शनिवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ में अपने कैंप कार्यालय में किया। पार्क का लोकापर्ण पत्थर लेकर एसडीएम सदर अभय पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव व पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव लखनऊ गए थे।

सात मार्च को भाजपा जिलाध्यक्ष के यहां मांगलिक कार्यक्रम में जब डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा आए थे तब उनसे पार्क के लोकापर्ण कार्यक्रम के लिए नगर पालिका अध्यक्ष के पति पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने समय मांगा था। लोक सभा चुनाव की आचार संहिता लगने की संभावना और अपनी व्यस्तता के चलते डिप्टी सीएम ने लखनऊ में ही लोकार्पण शिलापट के साथ बुला लिया था। उल्लेखनीय है कि जेब्रा पार्क को पूर्व एसडीएम अजय कुमार द्विवेदी ने जन सहयोग से बनवाया था। जिसकी लागत करीब नौ करोड़ रुपये है। जन सहयोग करने वाले 164 लोगों की सूची का लोकार्पण पहले ही सांसद प्रियंका सिंह के हाथों हुआ था। सहयोग करने वालों को सम्मानित भी किया गया था। पार्क का एक गेट सतनामी संप्रदाय के आदि प्रवर्तक संत कवि जगजीवन साहेब के 350वें जन्म वर्ष के उपलक्ष में करने का निर्देश भी डीएम ने दिया है।

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।