प्रतापगढ़। बाघराय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तिवारी महमदपुर में घरेलू परेशानी से जूझ रहा अधेड़ युवक ने फांसी लगाकर दिया जान। ग्राम तिवारी महमदपुर के सूर्यदीन सरोज उम्र 48 साल पुत्र गुलडॉग गांव में रहकर बुग्गी चला कर परिवार का पालन पोषण करता था। आज दो-तीन दिन से घरेलू परेशानी से तंग आकर आज सुबह 7:00 बजे घर से निकला और ग्राम सभा भीटी पूरे नैन के ओझा के पुरवा छेदी राम ओझा की बाग में जाकर आंवले के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंचे बाघराय थाना अध्यक्ष नन्हे यादव हल्का इंचार्ज सीनियर s.i. रामजन्म पांडे इंद्रकांत तिवारी मैं हमराही के साथ पुलिस ने शव को उतरवाकर बारीकी से निरीक्षण करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है।
DlightNews

Comments
Post a Comment