प्रतापगढ। डेरवा कुंडा तहसील में चल रहा है किसान यूनियन का धरना। धरने में बैठे महिला कीर्ति देवी की 6 तारीख से आमरण अनशन करने पर हालत बिगड़ी। कीर्ति देवी के मामले में जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक नहीं हुई कोई कार्यवाही। डेरवा के ठठेरी बाजार की रहने वाली कीर्ति देवी पत्नी अमित कसेरा का मकान मोहल्ले के कुछ लोग जबरन कब्जा कर लिए हैं। जिसकी शिकायत कीर्ति देवी की तरफ से उप जिलाधिकारी कुन्डा को की गई थी। मामले में तहसील प्रशासन की तरफ से लीपापोती व कोई कार्यवाही नहीं होने से किसान यूनियन के साथ आमरण अनशन धरने पर बैठी। किसान यूनियन के सचिव लक्ष्मी नारायण पांडे ने बताया कि 6 तारीख से धरने पर बैठे हुए हैं और अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं हुई। कीर्ति देवी व उनके छोटे-छोटे बच्चे भी धरने पर बैठे हुए हैं कीर्ति देवी प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही न किए जाने पर आमरण अनशन कर रही है। जिससे उनकी हालत गंभीर अवस्था में पहुंच गई है। मामला जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार का है
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।



Comments
Post a Comment