Skip to main content

प्रतापगढ़ से धर्मेन्द्र कुमार दुबे की रिपोर्ट

*पुलिस ने आचार संहिता का पालन करते हुए गाड़ियों से उतरवाए काली फिल्म व झंडे साथ ही गाड़ियों के कागजातों की भी जांच  की गयी*

*भुपियामऊ-*
लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित होते ही आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गंभीर हो गए हैं। वाहनों का चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।इस दौरान चार पहिया वाहन से राजनीतिक दलों के झंडा के साथ ही काली फिल्म को उतारने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।शनिवार को पुलिस ने वाहनों  के काली फिल्म उतारने के साथ ही कई वाहनों का चालान भी किया।

 चौकी इंचार्ज अनिल पांडे व कोतवाल के हमराहियो ने शनिवार दोपहर प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग भुपियामऊ चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाइकों के साथ ही चार पहिया वाहनों का जांच की। वाहन का कागज पत्र देखने के साथ ही चार पहिया वाहनों की तलाशी लेते हुए बाइकों का डिग्गी चेक किया। इस दौरान कई वाहनों से पार्टी का झंडा उतारने के साथ ही 6 वाहनों से काली फिल्म उतारते हुए संबंधित को हिदायत दी गई कि दोबारा वह काली फिल्म शीशा पर ना लगाएं। इसके साथ ही 9 बाइक का चालान किया और एक बाइक का भुपियामऊ चौकी इंचार्ज द्वारा 500 रुपए जुर्माना किया गया व 1 पल्सर बाइक सीज किया गया। पुलिस की इस कार्यवाही से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मची रही। चौकी इंचार्ज अनिल पांडे ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा।आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।