Skip to main content

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

एलएलबी छात्रा हत्या काण्ड का एक और आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी :- एलएलबी छात्रा हत्याकांड में पुलिस ने उस अज्ञात आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमे में इसे अज्ञात बताया गया था। विवेचना में जिस युवक का नाम प्रकाश में आया वह इस मुकदमे के मुख्य आरोपित पप्पू का पुत्र है। चूंकि मृतका छात्रा सौतेली मां थी इसलिए युवक ने उसकी हत्या की थी। पकड़े गए आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

देवा थाना क्षेत्र के ग्राम मंडोरा निवासी स्व. चेतराम की पुत्री नीतू (24) एलएलबी फाइनल सेमेस्टर की छात्रा थी। एक वरिष्ठ अधिवक्ता के पास मुंशीगीरी करती थी। जहां उसने अपने सहकर्मी दासखंड गांव निवासी रामअनुज (45) उर्फ पप्पू से कोर्ट मैरिज की थी। राम अनुज पहले से ही शादीशुदा था। जिसके कारण घर में नीतू को उसके अपने ही घर में रखता था। तीन फरवरी को नीतू का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर नीतू फांसी के फंदे से लटका मिला था। इस मामले में मृतका की मां बिटाना ने उसके पति राम अनुज उर्फ पप्पू और पप्पू के भाई मंजीत सहित एक अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे की विवेचना कर रहे एसओ देवा पीके सिंह ने बताया कि इस मामले में पप्पू और उसके भाई मंजीत को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। साक्ष्य संकलन और पूछताछ के साथ कॉल डिटेल आदि से तीसरा आरोपित मनीष कुमार का नाम प्रकाश में आया था। एसओ ने बताया कि चूंकि नीतू मनीष की सौतेली मां थी इससे वह उसे घृणा करता था, जिसके कारण उसने हत्या की थी। आरोपित को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।



बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।