Skip to main content

धर्मेंद्र दुबे की रिपोर्ट dlight news

प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक - 28.03.2019  (थाना मानधाता)
दिनांक 25.03.2019 को मानधाता के एस0बी0आई0 की टाईनी शाखा संचालक से लूट का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 27.03.2019 को जनपद के थाना मानधाता पुलिस को एस0बी0आई0 टाइनी शाखा संचालक से लूट का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
01. पुनित कुमार सोनी पुत्र भाई लाल सोनी नि0 बलिकरनगंज थाना मानधाता जनपद प्रतागपढ़।
02. संतोष कुमार सरोज पुत्र किशोरी लाल नि0 पूरे वैष्णो कटरा गुलाब सिंह थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।
मौके से फरार अभियुक्त का विवरणः-    
01. शनि उर्फ आशिक नि0 शौकत अली नि0 अकोढिहा थाना मानधाता जनपद प्रतागपढ़।
बरामदगीः-
01. एक अदद मोटर साइकिल स्प्लेण्डर प्रो।
02. दो अदद तमंचा 315 बोर, 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
03. 200 ग्राम चरस।
04.      एक अदद सैमसंग मोबाईल फोन।
गिरफ्तारी का समय व स्थानः-  दि0- 27.03.2019 समय 20:00 बजे। नहर पुलिया, हरखपुर मोड़ थाना मानधाता जनपद प्रतापगढ़।
जनपद प्रतापगढ़ में हुई आपराधिक वारदातों के अनावरण व सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के अन्र्तगत जनपद की स्वाट टीम, इंटेलिजेंस विंग व स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन किया जा रहा था इसी क्रम में दिनांक 27.03.2019 को समय लगभग 20ः00 बजे रात्रि में उ0नि0 राज्याभिषेक मिश्रा मय हमराह देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित/वारन्टी/रात्रि गस्त/चेकिंग में थानाक्षेत्र के भगवतगंज से मानधाता की तरफ जा रहे थे कि हरखपुर मोड़ के पास पहुेचे ही थे कि सामने से एक मोटर साईकिल पर सवार 03 व्यक्ति आते दिखाई दिये जो पुलिस टीम को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किये, इस पर पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर उन्हें दौड़ाकर उनमें से 02 व्यक्तियों को अवैध शस्त्र के साथ पकड़ लिया जबकि 01 व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
पूछतांछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ में अपने भागने कारण बताया कि हमलोगों ने अपने साथी अफसर पुत्र अब्बास अली नि0 मान्धाता के साथ मिलकर कुटिलिया एस0बी0आई0 टाईनी शाखा के संचालक प्रभाकर पाण्डेय को लूटने का प्लान बनाये थे तथा दिनांक 25.03.2019 को संतोष नें एसबीआई बैंक मान्धाता में रैकी कर प्रभाकर पाण्डेय के बैंक से पैसा लेकर निकलने की सूचना दी थी तथा मैं, शानि व अफसर पल्सर मोटर साईकिल से प्रभाकर पाण्डेय का पीछा कर रास्ते में मुह पर मिर्ची पाउडर फेंककर लूटने का प्रयास किया लेकिन प्रभाकर के चिल्लाने पर आस-पास के लोगों को आता देख पकड़े जाने के डर से हवाई फायरिंग कर भाग निकले। इस सम्बन्ध में थाना मान्धाता पर मु0अ0सं0 69/19 धारा 307, 393 भादवि का अभियोग पंजीकृत है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 71/19 धारा 41/411 बनाम उक्त तीनों अभियुक्त।
मु0अ0सं0- 72/19 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम संतोष कुमार।
मु0अ0स0- 73/19 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट बनाम पुनित कुमार।
मु0अ0सं0 74/19 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम पुनित कुमार।

पुलिस टीमः-
उ0नि0 राज्याभिषेक मिश्रा मय हमराह थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।