Skip to main content

धर्मेंद्र दुबे की रिपोर्ट प्रतापगढ़ dlight news sy

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी                  लापरवाही की हद डाक्टर को तड़पते बच्चे पर नहीं आया रहम
मासूम के पिता ने डाक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
डाक्टर को धरा का भगवान कहा गया है उसे इंसानियत का प्रतिबिम्ब और पीड़ित और दुखी लोगो का मसीहा माना जाता है लेकिन अगर वह लापरवाही के मद में आकर इतना निर्मम और निष्ठुर हो जाए कि बुखार से तप रहे बच्चे की असहनीय पीड़ा का तनिक एहसास न कर पाए और गैर जिम्मेदारी भरे शब्दों में बिना ट्रीटमेंट किये यह कहे कि इसे प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर दिखाओ या फिर सुबह 10  बजे लेकर आओ तो इससे स्वास्थ्य विभाग की पोल खुलती और उसकी परत उखड़ती नजर आती है।
पट्टी रायपुर रोड मस्जिद के सामने राजेश जायसवाल का आरोप है कि बेटे के तबियत 27 मार्च की रात में अचानक खराब हो गई।बुखार से तड़पते हुए बच्चे को देखकर राजेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी के इमरजेंसी देख रहे डॉक्टर के पास फोन किया और बच्चे को अस्पताल में ले आने की इजाजत मांगी लेकिन धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर उस डॉक्टर की निष्ठुरता और निर्ममता इस कदर दिखाई दिया कि अपनी नींद में खलल पढ़ने पर वह झल्ला उठा आरोप है कि बच्चे को दिन में 10:00 बजे या फिर दूसरे अस्पताल में दिखाने की नसीहत दे डाली राजेश ने डॉक्टर से हुई इस बार की रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल से कर डाली । और ऑडियो को सोशल मीडिया के ग्रुप में वायरल कर दिया जिसमें अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लापरवाही भरी बयान बाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं । जहां एक तरफ स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व उपलब्धि की स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सेवाओं की वाहवाही लूट रही है लेकिन ऐसे मामले स्वास्थ्य महकमे की पोल खोल रहा है। कि आम जनमानस को जमीनी स्तर कितनी सेवाएं मिल रही है पर वहीं इस तरीके गैर जिम्मेदाराना डॉक्टर के व्यवहार से लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है ऑडियो वायरल होने पर अस्पताल प्रशासन को यह जरूर पता चल गया होगा कि 27 मार्च की रात में इमरजेंसी कौन देख रहा था और उसकी ऐसी हरकत पर अस्पताल प्रशासन क्या कदम उठाता है यह देखने वाली बात होगी। सीएससी पट्टी काफी समय पहले ही एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) का दर्जा तो मिला पर सुविधाएं कुछ भी नहीं मिलती यहां स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने के बजाय बदतर होती जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।