Skip to main content

प्रतापगढ़ से धर्मेन्द्र कुमार दुबे की रिपोर्ट

*लखनऊ ब्यूरो।*
    *प्रमोद तिवारी के चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच लखनऊ से प्रतापगढ़ तक  राजनीति गर्म।*

*प्रतापगढ़ के सम्भावित बसपा व भाजपा प्रत्याशियों की बढ़ी बेचैनी।*

            प्रमोद तिवारी के प्रतापगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने के कयासों के बीच राजनीतिक हल्को में सम्भावित प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गयी है। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आम जनता में प्रमोद तिवारी के चुनाव लड़ने के जुबानी कयाशो ने पूरे जिले की राजनीति को गर्म कर दिया है। जिसका सीधा असर राजधानी लखनऊ तक है। कांग्रेस कार्यालय में आज कल प्रतापगढ़ सीट की चर्चा जोरों पर है। माना जा रहा कि न चाहते हुए भी पार्टी हाई कमान के आदेश को मानना प्रमोद तिवारी की मजबूरी होगी। पार्टी का एक खास पैनल प्रमोद तिवारी को चुनाव लड़ाने के लिए लगातार पार्टी नेतृत्व पर दबाव बना रहा है ताकि प्रतापगढ़ सीट हर हाल में जीती जा सके। रायबरेली व अमेठी से सटी इस लोकसभा सीट को पार्टी हाईकमान हर हाल में जीतना चाह रहा है। क्योकि रायबरेली सीट से सोनिया गांधी व अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़ते आये है जिसका असर प्रतापगढ़ सीट पर भी पड़ता है। अमेठी रायबरेली से सटे होने के नाते भी प्रतापगढ़ सीट पर बड़े नेताओं को प्रचार में आना आसान होता है। सूत्रों द्वारा मिली खबर को माना जाय तो प्रमोद तिवारी का चुनाव लड़ना लगभग तय है। राजनीतिक पार्टियो द्वारा लगातार सर्वे में प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ जनपद के सबसे मजबूत प्रत्याशी साबित हो रहे है। सूत्रों ने बताया कि प्रमोद तिवारी की लोकप्रियता इतनी है कि बसपा व भाजपा के संभावित प्रत्याशियों की नींद उड़ गई है। उधर कांग्रेस हाई कमान उत्तर प्रदेश में सभी बड़े नेताओं को चुनाव लडाकर ज्यादा सीट जीतने की जुगत में है। जिसके चलते पार्टी हाईकमान ने गोपनीय सर्वे कराना शुरू कर दिया है सर्वे के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रमोद तिवारी को लड़ाने की मांग की है। प्रतापगढ़ से तीन बार कांग्रेस की सांसद रह चुकी रत्ना सिंह भी दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी की करीबी है। लेकिन आम जनता के साथ ही साथ कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें इस बार जिताऊ प्रत्याशी के रूप में नही देख रहे। आम लोगो सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर प्रमोद तिवारी कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़े तो प्रतापगढ़ का चुनाव एकतरफा हो जाएगा और लाखों वोट से जीत हासिल होगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी भी उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर काफी उहापोह में है। खुद राहुल गांधी अमेठी से जबकि सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेगी।इसीलिए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, श्री प्रकाश जायसवाल, आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद, प्रदीप जैन, राजेश मिश्रा, संजय सिंह, अन्नू टण्डन जैसे दिग्गजो को भी उत्तर प्रदेश से चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा सीटें जीती जा सके। बता दे कि प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ जिले के रामपुरखास विधानसभा से लगातार 9 बार कांग्रेस से विधायक रहे है और निर्विरोध राज्यसभा सांसद भी रहे। प्रतापगढ़ जिले में प्रमोद तिवारी काफी लोकप्रिय नेता है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।