Skip to main content

DlightNews बीपीमिश्र Gorakhpur

ज्ञापन
महामहिम राज्यपाल महोदया
उत्तर प्रदेश, राजभवन, लखनऊ
विषयः किसान एवं श्रमिक विरोधी विधेयकों का विरोध, वापस लिए जाने की मांगः
महोदया,
केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की नीतियों से किसान और श्रमिकों
के हितों को गहरा आघात लग रहा है। इन नीतियों से कारपोरेट घरानों को ही
फायदा होगा जबकि किसानों और श्रमिकों की बदहाली और बढ़ेगी। कृषि और
किसान के साथ श्रमिक ही कठिन समय में देश की अर्थ व्यवस्था को सम्हालता
है पर अब अन्नदाता को ही हर तरह से उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा है।
यदि समय रहते कृषि और श्रमिक कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश में
खेती बर्बाद हो जाएगी और श्रमिक बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएंगे।
किसानों के सम्बंध में भाजपा सरकारों का रवैया पूर्णतया अन्यायपूर्ण है।
वह खेतों से किसानों का मालिकाना हक छीनना चाहती है। इससे एमएसपी
सुनिश्चित करने वाली मंडिया धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। किसानों को फसल का
लाभप्रद तो दूर निर्धारित उचित दाम भी नहीं मिलेगा। फसलों को आवश्यक वस्तु
अधिनियम से बाहर किए जाने से आढ़तियों और बड़े व्यापारियों को किसानों का
शोषण करना आसान हो जाएगा।सच तो यह है कि लम्बे संघर्ष के बाद किसानों को जो आजादी मिली
थी, कांट्रैकट खेती से वह देर सबेर फिर पुराने हाल में लौट आएगा और अपनी
ही खेती पर मजदूर हो जाएगा। तंगहाली में किसान आत्महत्या के लिए विवश
होगा। पिछले पांच वर्षों में हजारों किसान अपनी जान गंवा बैठे हैं। गन्ना किसानों
का अभी तक 13 हजार करोड़ रूपया बकाया है। किसान को फसल की लागत
से डयोढ़ी कीमत देने, आय दुगनी करने और सभी कर्जे माफ करने के वादे जब
हवा में रह गए तो भाजपा नेतृत्व के किसानों के समर्थन में दिए गए भाषणों पर
कौन भरोसा करेगा?
प्रदेश में अन्ना पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। खेत मालिक
चौकीदार बनकर रात-रात भर खेत की रखवाली करते हैं। सड़कों पर इनके
कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सरकार इनकी रोकथाम के लिए कुछ नहीं कर
रही है।
भाजपा सरकार की नीति देश की सम्पदा को निजी क्षेत्रों में सौप देने
की है। उसकी निजीकरण के प्रति दुराग्रह के चलते रोजगार की सम्भावनाएं
धूमिल हो चली है। कोरोना संकट के दौर में लाखो श्रमिकों का पलायन हुआ।
लॉकडाउन ने उनकी नौकरियां छीन ली। संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतर्राष्ट्रीय श्रम
संगठन की रिपोर्ट में संकेत है कि कोरोना काल में 40 करोड़ रोजगार खत्म हो
सकते हैं। श्रम मंत्रालय का अनुमान है कि प्रदेश में 14.62 लाख की संख्या नौकरी
मांगने वालो की है।
कृषि अध्यादेश के बाद भाजपा सरकार श्रमिक विरोधी औद्योगिक सम्बंध
संहिता-2020 विधेयक ले आई है। श्रमिक कानून में बदलाव के बाद तो श्रमिकों
का शोषण करने का पूरा अधिकार फैक्ट्री मालिकों को मिल जाएगा। अभी तक
100 कर्मचारी वाले औद्यौगिक प्रतिष्ठान बिना सरकारी मंजूरी लिए कर्मचारियों को
हटा नहीं सकते थे। नई व्यवस्था में 300 से ज्यादा कर्मचारियों वाली कम्पनी
सरकार से मंजूरी लिए बिना जब चाहे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल बाहर
कर सकती है।
नए प्राविधान से अब बड़े फैक्ट्री मालिकों के हाथ में छंटनी का ऐसा
हथियार आ गया है जिसका दुरूपयोग करके और दबाव डालकर एक तो कर्मचारी यूनियन ही बनने नहीं देंगे, दूसरे अपने कर्मचारियों को छंटनी का जब तब भय
दिखाकर उन्हें बंधुआ मजदूर बनाकर रखने को स्वतंत्र होंगे। भाजपा कर्मचारियों
के हितों की हत्या कर मालिकों को मलाई बांटने का काम कर रही है।
भाजपा किसानों और श्रमिक वर्ग का मनोबल तोड़ने, उन्हें असहाय बनाने
की साजिश में जुट गई है। इससे साबित हो गया है कि किसानों को फायदा
पहुंचाने और श्रमिकों को रोजगार देने के उसके दावे सिर्फ सफेद झूठ है। इन
कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए। ऐसी झूठी और प्रपंच रचने वाली सरकार
के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है।
अतः आपसे अनुरोध है कि किसानों और श्रमिकों के हितों की सुरक्षा
के
लिए आप कृषि विधेयक तथा श्रम कानूनों को वापस लेने और राज्य में लागू न
करने के निर्देश देने का कष्ट करें।
जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी जियाउल इसलाम अखिलेश यादव प्रहलाद यादव अवधेश यादव रजनीश यादव विजय बहादुर यादव गीतांजलि यादव मुन्नी लाल यादव जितेंद्र सिंह सिहांसन यादव मनोज यादव राहुल गुप्ता बिंदा देवी हाजी शकील अंसारी संजय पहलवान नौशाद अहमद त्रिलोकी यादव अभिषेक यादव धर्मेंद यादव अजय यादव संतोष यादव भृगुनाथ निषाद अब्दुल कयूम आदि मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।