Skip to main content

DlightNews

*बिछवां पुलिस ने किया वृद्ध महिला की हत्या का पर्दाफाश भतीजे ने ही की थी बुआ की हत्या*

*प्रावदा संवाददाता- आकाश जौहरी*

*बिछवां/मैनपुरी* थाना बिछवां क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज निवासी 80 वर्षीय वृद्धा की हत्या का बिछवां पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मात्र एक हजार रुपए के लालच में वृद्धा के ही भतीजे व उसके दोस्त ने मिलकर बुआ की हत्या कर दी थी। बिछवां पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी भतीजा और उसके साथी को जेल भेज दिया। मामले में मृतका के पुत्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह व इंस्पेक्टर बिछवां नरेन्द्र पाल सिंह द्वारा बताया गया कि गांव सुल्तानगंज निवासी 80 वर्षीय जशोदा देवी पत्नी स्वर्गीय सोनेलाल का शव 20 सितंबर की सुबह कमरे के बाहर बरामदे में पड़ा मिला था। ग्रामीणों से जानकारी मिली थी कि जशोदा के दो भतीजे सुभाष और पप्पू पुत्र प्रहलाद 19 सितंबर को घर में देखे गए थे।

पुलिस ने बुधवार की मध्य रात्रि पप्पू निवासी नगला विष्णु थाना लाइन पार जनपद फिरोजाबाद और उसके साथी संजू पुत्र रामनिवास मोहल्ला आजाद नगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पप्पू ने बताया कि दोस्त संजू के साथ 19 सितंबर को वह बुआ के घर गया था। वहां शराब पी और खाना खाया। रात्रि को वह दोनों लोग छत से नीचे आए और कमरे में रखे एक हजार रुपये निकाल लिए। इस बीच बुआ जशोदा देवी वहां आ गई। दोनों को रंगे हाथ चोरी करते हुए पकड़ लिया। बुआ के विरोध करने पर अंगौछा से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद एक हजार रुपए लेकर वह लोग रात में ही भाग गए थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।