समाजवादियों ने किया महंगाई बेरोजगारी कानून व्यवस्था को लेकर धरना प्रदर्शन। कानपुर नगर एवं देहात की तहसीलों मैं आज समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ बेरोजगारी महंगाई कानून व्यवस्था को लेकर धरना प्रदर्शन किया इस मौके पर समाजवादी नेताओं ने कहा भाजपा सरकार जब से प्रदेश में आई है बेरोजगारी और महंगाई सातवें आसमान पर है कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुकी है पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है वहीं पर यह भी देखा गया है समाजवादी के धरना प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का खुला उल्लंघन किया गया एक भी कार्यकर्ता मुंह पर मास्क नहीं लगाए था और धक्का-मुक्की हो रही थी इतनी अधिक भीड़ थी इसके बाद जनपद की कानपुर घाटमपुर माती रसूलाबाद सहित समस्त तहसीलों में राज्यपाल के लिए ज्ञापन उप जिला अधिकारियों को सौंपा। इस अवसर पर कल्याणपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सतीश निगम ध्रुव यादव सहित तमाम नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। रिपोर्ट अवधेश कुमार सिंह
DlightNews
Comments
Post a Comment