भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के गोरखपुर चैप्टर द्वारा “निधी कंपनियों के नियम और कानून” विषय पर वेबिनार का आयोजन
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के गोरखपुर चैप्टर द्वारा “निधी कंपनियों के नियम और कानून” विषय पर वेबिनार का आयोजन
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के गोरखपुर चैप्टर द्वारा शुक्रवार दिनांक 18-09-2020 को शाम 4 बजे से गोरखपुर में “निधी कंपनियों के नियम और कानून” विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अलोक टंडन, डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफ़ कम्पनीज, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय थे ।
कार्यक्रम के शुरुआत में गोरखपुर चैप्टर की अध्यक्ष सीएस रागिनी गुप्ता ने मुख्य अतिथि श्री अलोक टंडन का स्वागत किया एवं आज के कार्यक्रम एवं विषय के बारे में विस्तार से जानकारी दिया । सीएस रागिनी गुप्ता ने बताया की गोरखपुर चैप्टर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी करता रहेगा जिससे संस्थान के सदस्यों का निरंतर विकास होता रहे |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अलोक टंडन ने गोरखपुर चैप्टर द्वारा अपने सदस्यों एवं विद्यार्थियों के विकास के लिए किये जाने वाले विभिन्न प्रयासों की सराहना की एवं कंपनी सचिव के विभिन्न क्षेत्रों में भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीएस पवन जी. चांडक, वाईस चेयरमैन, पश्चिम भारत क्षेत्रीय परिषद्, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने कंपनी सचिव के लिए विभिन्न अवसरों पर विस्तार में जानकारी दी। उन्होंने निधि कंपनियों के नियम एवं कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीएस पवन जी. चांडक ने निधि कंपनियों के क्षेत्र में कंपनी सचिव प्रोफेशनल्स के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी एवं इस प्रोफेशन के महत्व पर प्रकाश डाला एवं प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए गोरखपुर चैप्टर की उपाध्यक्ष सीएस समरीन ज़मान ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीएस पवन जी. चांडक को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस कार्यक्रम में भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के गोरखपुर चैप्टर के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया |

Comments
Post a Comment