Skip to main content

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि

 डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट





जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।जिलाधिकारी ने प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि क्षय रोग नियंत्रण के अंतर्गत जो कार्यक्रम के लिए धनराशि शासन से प्राप्त हुई है उसमें शासन की गाइड लाइन के अनुसार व्यय किया जाए। अभी तक कराए गए कार्यक्रमों का विवरण मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से दें। अगले तीन दिन के अंदर कोविड-19 को देखते हुए टीवी का कैंप लगाया जाए। संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो रहा है। माइक्रो प्लान बनाकर ई फाइल उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जो संविदा कर्मचारी कार्य नहीं कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए संविदा समाप्त कर दूसरी व्यवस्था सुनिश्चित करें। बीसीजी व मिजिल्स टीकाकरण को बढ़ावा दें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा  जिला चिकित्सालय पर जिन बिंदुओं पर कमी पाई गई है तो संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए कार्यवाही की जाए। पोषण मिशन पर कार्य कराएं। टेलीमेडिसिन को बढ़ाएं। कहा कि सभी जगह पर डिलीवरी की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। जननी सुरक्षा योजना का भुगतान जिन लाभार्थियों का लंबित है उसे तत्काल करा दिया जाए। गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन कैंप लगाकर लक्ष्य के अनुरूप सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कराएं। एएनसी रजिस्ट्रेशन पर कहा की नीति आयोग के मुख्य बिंदुओं पर है इसे प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। यूपी हेल्थ बोर्ड पर कहा कि जो जिम्मेदार अधिकारी है उनके खिलाफ कार्यवाही कराई जाए। उन्होंने कहा की मातृ मृत्यु दर में अगर कोई तथ्य छुपाया जाएगा तो संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरके गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमकार राणा, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम सहित संबंधित अधिकारी व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।