दबगो ने महिला पत्रकार के परिवार पर किया जानलेवा हमला ।। कानपुर के थाना बिधनू जहां दबंगों ने एक ही परिवार के दो सदस्यों को बिना बात पर लाठी दंडों व धार दार हथियार से हमला कर दिया था जबकि पीड़ित परिवार का कहना है दीपक कुमार व संदीप कुमार पुत्र देवी प्रसाद जो कि अपने घर के पास सरकारी हैण्डपम्प से पानी भरने गए थे तभी वहा पर पहले से बैठे आशीष तिवारी व मनीष तिवारी पुत्र रवीन्द्र तिवारी उर्फ कच्छू तिवारी ने जाति सूचक गालियां देते हुए बाल्टी फेंक दी और मार पीट करने लगे जिससे दीपक और संदीप और घायल हो गए पीड़ित की बहन पत्रकार संध्या सिंह ने बताया कि दबंगों का कहना था कि अगर किसी ने शिकायत की तो जान से मार देंगे ऐसा कहते हुए दबंग हमलावर फरार हो गए थे पीड़ित की आवाज सुन कर मोहल्ले वाले एकत्रित हो गए थे पीड़ित के परिवार ने तुरंत बिधनू थाना को सूचित किया था और घायलों को तुरन्त सीएचसी बिधनू में भर्ती कराया था प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रिफर कर दिया था पीड़ित की बहन पत्रकार संध्या सिंह का कहना है कि थाना बिधनू पुलिस द्वारा मामूली धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है किन्तु अपराधी अब भी खुले आम घूम रहें हैं अब तक कि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।परिवार वालों की माने तो पुलिस द्वारा दबंगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है,
DlightNews
Comments
Post a Comment