Skip to main content

DlightNews संवाददाता दीपक सिंह फतेहपुर

बिजली समस्याओ को लेकर फूटा युवाओ का गुस्सा

चौडगरा उपकेन्द्र का घेराव कर गिनाई  समस्याए

युवा विकास समिति ने दिया पावर हाउस मे धरना

एक सप्ताह मे मागे न पूरी हुई तो वृहद अंदोलन होगा

शीघ्र निराकरण के आश्वासन पर एसडीओ को सौपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति 19सितम्बर2020
फतेहपुर(चौडगरा)।शनिवार को युवा विकास समिति का बिजली समस्या को लेकर गुस्सा फूट पड़ा।समिति के तत्वाधान में चौडगरा विद्युत उपकेंद्र में जोरदार प्रदर्शन कर बिजली समस्याओं का ज्ञापन उपखंड अधिकारी वैभव आनंद को सौंपा गया तथा चेतावनी दी गई कि यदि यह मांगे पूरी नहीं होती हैं तो एक सप्ताह बाद पुनः धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगे रखी जाएंगी।
 शनिवार को विद्युत उपकेंद्र बिन्दकी रोड चौडगरा में युवा विकास समिति के जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह गौतम के नेतृत्व में आधा सैकड़ा लोगों ने पावर हाउस का घेराव कर वहां धरना प्रदर्शन कर समस्याओं का ज्ञापन उपखंड अधिकारी वैभव आनंद को सौंपा।पाच सूत्रीय मांगों को लेकर के धरना दिया गया।चौडगरा विद्युत उपकेंद्र से पोषित गांव में लो वोल्टेज,ट्रिपिंग,जर्जर लाइन, शाहजहॉपुर तेंदुली फीडर को अलग अलग करने की मांग रखी गई।इसके साथ ही सौभाग्य योजना के अंतर्गत हुए विद्युतीकरण में खामियों को दूर करने की बात रखी गई।जलाला मौहार,बहरौली,दादनखेडा,पहुर,आशापूर फीडर,पधारा फीडर आदि तमाम गांव की समस्याये रही।बिजली न मिलने से नलकूप नही चल पा रहे,सिचाई न होने से धान की फसल सूख रही आदि समस्याये गिनाई गई।
उपखंड अधिकारी वैभव आनंद ने चार दिन के अंदर आश्वासन दिया है कि समस्याओं को दूर किया जाएगा। युवा विकास समिति जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने कहा है मांगों को लेकर धरना दिया गया।एक सप्ताह के अंदर यह समस्या दूर नहीं होती हैं तो पुनः इसी स्थान पर धरना देकर के आवाज बुलंद करेंगे।प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा,जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा,उपाध्यक्ष शिवम सिंह गौतम,प्रवक्ता आलोक गौड़,सचिव, रामकिशोर शर्मा,प्रेमप्रकाश तिवारी,शिवम,विक्रम सिंह,भोलू अवस्थी,सुंदरम तिवारी,जनार्दन सिंह,अमित पांडेय, हर्षित सिंह,रवि सिंह,सौरभ,सोमेन्द्र सिंह,अशोक, पुष्पराज मिश्रा,राजकिशोर,राजू सैनी आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।