Skip to main content

डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि

 डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट



हाथरस की युवती के साथ गैंगरेप के बाद हत्या के मामले पर जिले में विभिन्न संगठनों ने विरोध कर ज्ञापन सौपा है। कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को प्रभास महासंघ के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर राष्ट्रपति संबोधित सौपे ज्ञापन में कहा कि हाथरस के थाना चन्दपा इलाके में चार दरिंदो ने दलित बेटी के साथ हैवानियत की है। मांग किया कि सभी को फांसी की सजा दी जाए। त्वरित न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चले। मृतका के परिजनों को एक करोड़ रुपए आर्थिक मदद मिले। अश्लील फिल्मो, गानो व विज्ञापनों को पूरी तरह प्रतिबंधित करें। इस मौके पर साधना आनन्द, शिवम, मान सिंह, तीरथ प्रसाद, अरुण कुमार, कुलदीप वर्मा, राकेश सिंह, आशीष पटेल, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में मुख्यालय के करवरिया गेस्ट हाउस में नवनियुक्त प्रदेश सचिव प्रभारी के आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया। इस दौरान हाथरस मैं बेटी के निर्मम हत्या के विरोध में जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रदेश सचिव प्रभारी अखिलेश कुमार शुक्ला के निर्देशन पर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। रास्ते में ही सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, प्रदेश सचिव प्रभारी अखिलेश कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष रंजना पाण्डेय, गज्जू फौजी, कृष्ण राज सिंह पटेल, अवधेश करवरिया, विजयमणि त्रिपाठी, विनय कुमार पाल, जितेंद्र सोनकर, संतोष पटेल, डॉ राकेश वर्मा, हरिहर साह विश्वकर्मा आदि कांग्रेसीजन रहे।

नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ताओं ने हाथरस काण्ड के विरोध में प्रदर्शन किया। मांग किया दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाए। मृतक के परिजनों को आर्थिक मुआवजा मिले। इस मौके पर रविराम सलोने, सचिन, संतोष, विनय, सुरेश, धीरेन्द्र, आशीष आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।