डि लाईट न्यूज गरीब की आवाज से यूपी स्टेट ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहाड़ी थाने का पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान गड़बड़ियों पर बिफरे श्री मित्तल। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने पहाड़ी थाने पहुंचे जहां पर उन्होंने बैरिक, आवास, मेस, अर्दली रूम और थाना प्रांगण का बारीकी से मौका मुआयना थाने में रखे अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने जर्जर भवनों को जल्द से जल्द मरम्मत करवाने के लिए संबंधित को अवगत कराएंगे उन्होंने यह भी कहा की बहुत जल्द ही थाने में मेस कछ का निर्माण भी बहुत जल्द होगा। मुआयना के दौरान शौचालय में साफ -सफाई ठीक- ठाक ना मिलने पर उनका पारा सातवे आसमान पर चढ गया और नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी श्रवण कुमार को सख्त लहजे में आदेशित करते हुए कहा की दुबारा मुझे थाने परिसर में गन्दगी नहीं मिलनी चाहिए नहीं तो संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जब श्री मित्तल से अवैध बालू के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा की अगर हमारे विभाग के कोई भी पुलिसकर्मी अवैध कार्यों में लिप्त पाए गए या उनके खिलाफ सबूत मिला तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।



Comments
Post a Comment