अलीगढ़ डी लाइट न्यूज गरीब की आवाज़ से रिपोटर विपिन कुमार की खास रिपोट इगलास विधानसभा सीट से विधायक राजकुमार सहयोगी से मारपीट प्रकरण में सस्पेंड हुए गोंडा थाना एसओ अनुज कुमार सोनी को बहाल कर दिया गया है। आईजी की रिपोर्ट पर शासन स्तर से यह फैसला हुआ है। हालांकि अभी पुलिस कप्तान ने अनुज कुमार सोनी को कोई चार्ज नहीं दिया है।
बीते माह विधायक राजकुमार सहयोगी एक मामले में सिफारिश लेकर गोंडा थाने पहुंचे थे। इस दौरान थानेदार अनुज कुमार सोनी व उनके बीच विवाद हो गया था। विधायक का आरोप था कि एसओ ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की।
Comments
Post a Comment