Skip to main content

DlightNews

:झंझारपुर को जिला बनाने की मांग काे लेकर एमएसयू ने किया प्रदर्शन, अनुमंडल कार्यालय पर आमरण अनशन।

मो सज्जाद बिहार ब्यूरो

मधुबनी:--झंझारपुर को जिला बनाने की मांग सहित विभिन्न सवालों को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने  अनुमंडल कार्यालय के सामने रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए महाधरना दिया। इस दौरान झंझारपुर को जिला का दर्जा नहीं मिलने पर राज्य सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कोसते हुए धरना में शामिल यूनियन के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। बता दें कि विगत पांच दिनों से झंझारपुर और फुलपरास अनुमंडल के विभिन्न इलाकों से रथ यात्रा निकाल कर जनसंपर्क अभियान चलाने के बाद सामवार को एमएसयू के कार्यकर्ताओं का जत्था झंझारपुर पहंुचा। मंगलवार को यह जत्था झंझारपुर नगर पंचायत स्थित संस्कृत पाठशाला पर एक रैली के रुप में अनुमंडल कार्यालय पहुंचा और महाधरना में तब्दील हो गया।

विगत 10 सितंबर को मिथिला विजय स्तंभ कंदरपी घाट महरैल से रथ यात्रा निकाला गया था। इसमें जिला अध्यक्ष कुन्दन कुमार, मिहिर ठाकुर, दीपक मिश्रा, संभू सावन, अजय झा, मुरारी मंडल, व संतोष दास, विनय, रविन्द्र, बिक्की, आशिस सिंह, अरुण कुमार, हर्षित, सूरज मैथिल, मनोज सिंह, अंकित आजाद, मनीष, सुमित, राहुल, प्रियरंजन पाण्डेय, धीरज, बिहार प्रभारी शिवेंद्र वत्स सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। धरना के माध्यम से वक्ताओं ने कहा कि झंझारपुर को जिला का दर्जा और झंझारपुर नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा देने के साथ ही मिथिला विजय स्तम्भ कंदर्पी घाट को पर्यटक स्थल का दर्जा देना, सभी प्रखंड व अनुमंडलीय अस्पताल को सभी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस करना, सभी अस्पताल में एंबुलेंस सेवा की बहाली करने की मांगों पर अगर अग्रेतर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस बाबत एक ज्ञापन भी अनुमंडल प्रशासन को सौंपा गया है।

मिथिला-मैथिली के हक के लिए लड़ने वालों को वोट दें

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।