Skip to main content

DlightNews

10 विधानसभा में किए जाएंगे मेडिकल ऑफिसर की तैनाती।

*मो सज्जाद  बिहार ब्यूरो*

- बूथ पर कर्मचारी को दिए जाएंगे पीपीई कीट,मास्क, ग्लव्स तथा सेनीटाइजर
- बीएमएसआईसीएल द्वारा आपूर्ति की जाएगी सामग्री।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति ने पत्र जारी कर सिविल सर्जन को निदेश दिया है कि जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी मतदान कर्मी को सुरक्षा किट मुहैया कराई जाएगी इसके अंतर्गत सभी कर्मी को पीपीई कीट,मास्क, ग्लोबस तथा सेनीटाइजर दिया जाएगा की आपूर्ति बीएमएसआईसीएल के द्वारा की जाएगी

होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज भी कर पाएंगे मतदान:

होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को स्वास्थ्य विभाग के प्रखंड में एक नोडल ऑफिसर रहेंगे जो मरीजों की स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन कर प्रमाणित करेंगे कि  होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को मतदान करने दिया जाए या नहीं। इसी के आधार पर उन्हें मतदान केंद्र पर वोट देने दिया जाएगा। 

जीविका द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा मास्क:
मतदान केंद्र पर सभी मतदाताओं को मास्क के साथ बूथ पर आना अनिवार्य होगा अगर कोई मतदाता मतदान केंद्र पर मास्क नहीं लेकर आता है तो जीविका द्वारा लगाए गए स्टॉल से मतदाता मास्क क्रय कर सकता है

मतदान केंद्र को किया जाएगा सेनीटाइज:
मतदान केंद्र को मतदान दिवस से 1 दिन पूर्व पूरी तरह से सैनिटाइज करना होगा और मतदान के दिन भी मतदान स्थल को सैनिटाइज करने की व्यवस्था जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के स्तर से समुचित कराई जाएगी।

प्रत्येक प्रखंड के लिए मेडिकल नोडल ऑफिसर किए गए नामित:

सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने बताया पत्र के आलोक में जिले में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा स्तर पर स्वास्थ्य पदाधिकारी नामित कर दिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।