ब्रेकिंग न्यूज़ गरीब की आवाज़ से अब मानसूनी बारिश का सीजन अंतिम पड़ाव पर चल रहा है, लेकिन जाते-जाते भी मौसम लोगों के लिए आफत बन सकता है। देश के कई हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश दर्ज की गई है। कहीं आंधियां चलीं तो कहीं बादलों की गड़गड़ाहट से लोग सहमे रहे। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी समेत देश के कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक आंधी-पानी की संभावना जताई है। जानकारी के मुताबिक, मॉनसून के मौसम में इस साल 15 प्रतिशत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। अंतिम चरण मे देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 22 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक देश के अलग-अलग हिस्सों में चमक-धमक के साथ तेज बारिश और आंधियों की संभावना है।
DlightNews
Comments
Post a Comment