Skip to main content

DlightNews

*501 वृक्षो के साथ संगम यूथ फाउण्डेशन ने विश्वनाथगंज विधानसभा ने किया प्रकृति वन्दन*
*सांसद अनुज दिनेश गुप्ता ने किया विश्वनाथगंज विधानसभा में वृक्षारोपण*
*संगम यूथ फाउण्डेशन अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने किया वृक्षारोपण*
*वृक्ष की जड़ो की तरह गांव से जुड़ना हमारा मकसद- दिनेश गुप्ता*

प्रतापगढ़ 20 सितम्बर, विश्वनाथगंज सांसद प्रतिनिधि एवं संगम यूथ फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश गुप्ता के नेतृव में ग्रामसभा दलई पट्टी, पुरेबसावन और जेठवारा स्थिति अष्टभुजा मन्दिर परिसर में संगम यूथ फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुज दिनेश गुप्ता की गणमान्य उपस्थिति में 501 पेड़ो के वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दलई पट्टी में फाउण्डेशन के ग्रामसभा अध्यक्ष इकरार अहमद के संयोजन उनके व पड़ोस के निवासियों के घर के सामने उपयुक्त स्थान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता जी की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। ग्रामसभा पुरेबसावन में फाउण्डेशन अध्यक्ष व प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना युवा प्रभाग के जिला मंत्री अंशू पाण्डेय के संयोजन में वृक्षारोपण एवं जनसभा का आयोजित की गई। वृक्षारोपण के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करते हुए फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि आज समाज का हर व्यक्ति जागरूक हो चुका है अगर कुछ कमी है तो वो है उसका संकोच और उसकी पारिवारिक ज़िम्मेदारी मगर हमारा संगठन इस बात का स्पष्ट सन्देश देना चाहता है कि, गांव गांव में चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान में जिस प्रकार पेड़ जमीन की जड़ो से जुड़कर हमे और हमारे समाज को लाभ प्रदान करते हैं उसी तरह हम भी जन जन से जुड़कर प्रतिनिधि और जनमानस से जुड़कर उनकी समस्याओं को खत्म कर उनकी नैतिक आवश्यकताओ को पूरा करने के लिए संकल्परत हैं। सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ और नागरिकों की सुविधाओं का समुचित लाभ समय से दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। आयोजित जनसभा में ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी, भाजपा जिलामंत्री अजय वर्मा, फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश गुप्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता आनन्द सिंह शिल्पी ने भी अपने विचार रखते हुए संगम यूथ फाउण्डेशन के उद्देश्य और योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों से मुहिम में जुड़ने की अपील की। विश्वनाथगंज विधायकसभा में आयोजित वृक्षारोपण अभियान व जनसभा में भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद सागर, संगम यूथ फाउण्डेशन व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमेश मोदनवाल, विजय वर्मा, युवा भाजपा नेता शुभम सिंह,अभिनव पाण्डेय, शिव प्रसाद सिंह, अनिल पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।