Skip to main content

बीपीमिश्र गोरखपुर

 प्रेस विज्ञप्ति/ प्रकाशनार्थ


27 सितम्बर , 2020 गोरखपुर ।

रक्तदान शिविर का आयोजन।

लायन्स क्लब गोरखपुर राप्ती-321ई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन गुरु श्री गोरखनाथ ब्लड बैंक,गोरखनाथ चिकित्सालय में किया गया।

इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अवधेश अग्रवाल ने विडीयो कॉन्फ्रेंस के द्वारा रक्तदाताओ को संबोधित करते हुए बताया की आपकी संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन के लिए गोरखनाथ ब्लड बैंक का चुनाव हमारे लिए गर्व की बात है।आप सभी रक्तदाता अनुकरणीय एवं वंदनीय है  युवाओ से रक्तदान के क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए नियमित रक्तदान कर मानव सेवा के लिए आह्वाहन किया।बताया की कोई भी स्वस्थ्य ब्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 65, हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम से ऊपर रक्तदान कर सकता है।

डॉ अग्रवाल ने बताया की आज सामाजिक कुरीतियो को ख़त्म करने वाले राजा राम मोहन राय के पुण्य तिथि पर मै आह्वाहन करना चाहता हु सभी नौजवानो से की रक्तदान से जड़ी भ्रांतियों को मन से निकल कर रक्तदान के क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले। इसी के साथ संस्था के अध्यक्ष -श्री संजीव गुप्ता, सचिव- श्री बी.एम. त्रिपाठी ,मनीष जयसवाल,जय प्रकाश,अनूप कुमार,रमन सचदेव, इत्यादि रक्तदाताओं ने रक्तदान किया । सभी रक्तदाताओं को ब्लड बैंक द्वारा सम्मान स्वरूप  प्रशस्ति पत्र , की चैन,कॉफ़ी मग आदि दिया गया । वैश्विक महामारी कोविड को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस, हैण्ड सैनिटाइजेशन तथा मास्क इत्यादि के साथ रक्तदाताओ का चिकित्सीय परिक्षण, हीमोग्लोबिन, बी.पी. पल्स, ब्लड ग्रुप इत्यादि जाँच की गई।  कार्यक्रम में चिकित्सालय के अधिकारी, चिकित्सक, नगर के प्रबुद्ध नागरिक एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।