मंडल कार्यालय पर समीक्षा बैठक के बाद होगा खिचड़ी भोज, बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के पास भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक बरेली मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण राठी जी के कार्यालय पर 5 तारीख रविवार को समीक्षा के बाद होगा खिचड़ी भोज।
मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण राठी ने बताया कि रविवार को टोल प्लाजा के निकट मंडल कार्यालय पर बरेली मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की जाएगी। उसके बाद नव वर्ष के उपलक्ष में खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों एवं जिले के समस्त किसान बंधुओं को बुलाया गया है। समस्त पदाधिकारीयों की उपस्थित न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment