Skip to main content

धर्मेंद्र दुबे की रिपोर्ट प्रतापगढ़

ऐतिहासिक मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन,
--------------
‘‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’’ के नारे लगाते हुये निकली रैली
--------------
  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक एस आनन्द के नेतृत्व में आज कम्पनी बाग से लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने के लिये ऐतिहासिक जागरूकता रैली निकाली गयी। जागरूकता रैली कम्पनी बाग से चलकर अम्बेडकर चौराहा, राजापाल टंकी चौराहा, श्रीराम चौराहा, चौक घंटाघर होते हुये तुलसीसदन हादीहाल से भंगवा चुंगी चौराहा, ट्रेजरी चौराहा होते हुये कम्पनी बाग में जाकर समाप्त हुई। इस ऐतिहासिक जागरूकता रैली में स्वयं सेवी संस्थायें, व्यापारी बन्धु, राष्ट्रीय सेवा योजना, एन0सी0सी0 कैडेट के छात्र/छात्रायें, राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्रायें सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चे, वरिष्ठ नागरिक, शिक्षकगण सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण रैली में सम्मिलित हुये। जनजागरूकता रैली के माध्यम से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया। रैली में विभिन्न स्लोगनों जैसे सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, प्रतापगढ़ ने भरी उड़ान, शत् प्रतिशत करें मतदान, है यह सबकी जिम्मेदारी डाले वोट सभी नर-नारी, जन-जन की यही पुकार वोट डालो अबकी बार, लोकतंत्र का सम्मान करेगें निर्भय हो मतदान करेगें, वोट डालने चलो रे साथी लोकतंत्र के बनो बाराती, प्रतापगढ़ ने ठाना है शत् प्रतिशत मतदान कराना है आदि के माध्यम से लोगो को जागरूक किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों को मतदान की शपथ भी दिलायी।
 रैली में मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रोहन वैश्य, उप संचालक चकबन्दी डा0 विश्राम, जिला विद्यालय निरीक्षक एस0पी0 यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, सहायक निदेशक बचत विजय कुमार, स्वीप की ब्रांड एंबेसडर डा0 शिवानी मातनहेलिया, विवेक उपाध्याय, रोशन लाल ऊमरवैश्य, मंजीत सिंह छावड़ा, मो0 अनीस, अजय क्रान्तिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
--------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित



Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।