दिल्ली- हावड़ा रूट पर कानपुर के रूमा स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात हावड़ा से दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस बे पटरी हो गई. हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन के पैंट्री कार समेत 10 कोच पटरी से उतर गए. इनमें 5 कोच तो रेलवे ट्रेन से20- 25 फीट दूर तक जा गिरे. इस हादसे में करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. लेकिन गनीमत यह भी थी कि कोई पैसेंजर मरा नहीं और इसकी वजह थे एल एचबी कोच. एक्सपर्ट्स की माने तो सुरक्षा के लिहाज से एलएचबी कोच समान कोच की तुलना में ज्यादा सुरक्षित होते हैं. अगर पूर्वा एक्सप्रेस में यह कोच नहीं लगे होते तो सैकड़ों पैसेंजर की जाने चली गई होती.
DlightNews

Comments
Post a Comment